
तौबा तुम्हारे ये इशारे, आंख मटकाते ही पाकिस्तान हारे... इस एक VIDEO से अर्शदीप-हर्षित-जितेश ने अबरार को बुरी तरह घेरा
AajTak
पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ी अबरार अहमद विकेट लेने के बाद अपना एक अलग तरह का सेलिब्रेशन करते हैं. लेकिन भारत के खिलाफ जब भी वो ऐसा करते हैं, तो टीम की नैया डूब जाती है. इस सेलिब्रेशन को लेकर अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और जितेश शर्मा ने एशिया कप फाइनल के बाद उनको ट्रोल कर दिया.
एशिया कप 2025 फाइनल में पाकिस्तानी टीम के स्पिनर अबरार अहमद अपनी 'पुरानी हरकत' की वजह से चर्चा में आ गए. यह कुछ और नहीं था बल्कि उनका विकेट लेने के बाद सेलिब्रेशन था.
लेकिन यहां दिलचस्प बात यह है कि जब भी अबरार आंखें मटकाने वाला सेलिब्रेशन करते हैं, खासकर भारत के खिलाफ, तो उनकी टीम को हार मिलती है.
इसी साल फरवरी में चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में भी उन्होंने भारत के खिलाफ वनडे मुकाबले में ऐसा किया था. तब अबरार ने शुभमन गिल को आउट करते आंखें मटकाई थीं. उस मुकाबले में उन्होंने शुभमन गिल को 20 रन पर आउट किया था. पर भारतीय टीम ने मुकाबले को 6 विकेट से 45 गेंद शेष रहते जीत लिया था.
अब ताजा वाकया एशिया कप फाइनल में हुआ, जहां उन्होंने संजू सैमसन को 24 रनों पर साहिबाजादा फरहान के हाथों कैच आउट करवाया. इसके बाद उन्होंने फिर से ट्रेडमार्क सेलिब्रेशन किया.
Abrar Ahmed's Action 🤡 Sanju Samson and his friends Reaction🤣pic.twitter.com/VGpKnK4m9G
हालांकि, उनका यह सेलिब्रेशन उनकी ही टीम के लिए मनहूस सेलिब्रेशन बन गया. क्योंकि उन्होंने भारत के खिलाफ जब-जब ऐसा किया, उनकी टीम हारी ही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










