
'...तो मुझे निर्णायक फैसले करने पड़ेंगे', विपक्ष पर क्यों भड़के लोकसभा स्पीकर ओम बिरला?
AajTak
लोकसभा में सोमवार को स्पीकर ओम बिरला विपक्ष पर भड़क गए. स्पीकर ने विपक्ष को चेतावनी देते हुए निर्णायक फैसले की चेतावनी दे दी. जानिए क्यों...
संसद के चालू मॉनसून सत्र के चौथे हफ्ते की कार्यवाही का सोमवार को हंगामेदार आगाज हुआ. विपक्षी सदस्यों ने बिहार वोटर लिस्ट रिवीजन और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के मुद्दे पर दोनों सदनों में जोरदार हंगामा किया. हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 और राज्यसभा 2 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी.
कार्यवाही स्थगित करने की घोषणा से पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सदस्यों को कड़ी चेतावनी भी दी. स्पीकर ओम बिरला ने वेल में आकर हंगामा कर रहे सदस्यों से अपनी सीट पर जाने की अपील करते हुए कहा कि यह प्रश्नकाल है. उन्होंने कहा कि जितनी जोर से आप नारेबाजी कर रहे हैं, उतनी जोर से अगर आप प्रश्न पूछें, तो देश की जनता का कल्याण हो जाएगा.
स्पीकर ने यह भी कहा कि आपको जनता ने सरकारी संपत्ति तोड़ने के लिए नहीं भेजा है. चेतावनी दे रहा हूं कि किसी भी माननीय सदस्य को यह प्रीविलेज नहीं है, कि वह सरकारी संपत्ति को तोड़ने का प्रयास करे. उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अगर आपने सरकारी संपत्ति को तोड़ने का प्रयास किया, तो मुझे कुछ निर्णायक फैसले करने पड़ेंगे.
यह भी पढ़ें: बिहार SIR पर और गहराई रार, लोकसभा 12 और राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित
स्पीकर ने कहा कि देश की जनता आपको देखेगी. उन्होंने यह भी कहा कि कई विधानसभाओं के अंदर इस तरह की घटना पर माननीय सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई हुई है. आपको फिर चेतावनी देता हूं, सरकारी संपत्ति को तोड़ने का प्रयास आप नहीं करें. स्पीकर ओम बिरला ने हंगामा कर रहे सदस्यों को चेतावनी देने के बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.
यह भी पढ़ें: SIR-'वोट चोरी' पर लड़ाई और गरमाई, मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव ला सकता है विपक्ष

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






