
'...तो बंद करो INDIA ब्लॉक', ममता, अखिलेश, तेजस्वी के बाद उमर अब्दुल्ला भी खुलकर बोले
AajTak
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि बदकिस्मती की बात है कि इंडिया ब्लॉक की कोई बैठक नहीं हो रही है. इसका लीडर कौन होगा? एजेंडा क्या होगा? अलायंस कैसे आगे बढ़ेगा? इस पर कोई चर्चा नहीं हो रही है. हम अभी एक रहेंगे या नहीं इसे लेकर कोई स्पष्टता नहीं है.
कुछ समय से विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के नेताओं के बीच के मनमुटाव की खबरें चर्चा में रही हैं. अब ममता बनर्जी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव के बाद जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इंडिया ब्लॉक के भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है.
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि बदकिस्मती की बात है कि इंडिया ब्लॉक की कोई बैठक नहीं हो रही है. इसका लीडर कौन होगा? एजेंडा क्या होगा? अलायंस कैसे आगे बढ़ेगा? इस पर कोई चर्चा नहीं हो रही है. हम अभी एक रहेंगे या नहीं इसे लेकर कोई स्पष्टता नहीं है.
अब्दुल्ला ने कहा कि दिल्ली चुनाव के बाद अलायंस की मीटिंग होनी चाहिए. स्पष्टता आनी चाहिए. अगर अलायंस सिर्फ लोकसभा तक था तो इंडिया अलायंस को बंद करो. लेकिन अगर विधानसभा में भी रखना है तो अलायंस को साथ काम करना चाहिए.
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इससे पहले इंडिया ब्लॉक के टूटने के सवाल पर कहा था कि ये पहले से ही तय था कि इंडिया ब्लॉक लोकसभा के लिए है. अगर बिहार की बात की जाए, तो यहां पर हम लोग शुरू से साथ थे. दिल्ली विधानसभा चुनाव में आरजेडी के लड़ने की संभावना को लेकर उन्होंने कहा था कि अभी हमारी पार्टी ने इस पर फैसला नहीं लिया है कि दिल्ली में चुनाव लड़ेंगे या नहीं.
अखिलेश के बयान से मची थी खलबली
समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने इससे पहले कहा था कि हमने दिल्ली के लोगों के साथ भेदभाव होते देखा है. मैं अरविंद केजरीवाल जी को बधाई देता हूं कि इतना कुछ होने के बाद भी उनका हौसला कम नहीं हुआ है. मुझे पूरा भरोसा है की माताएं और बहनें दिल्ली के लाल को दोबारा सत्ता में आने का मौका देंगी. मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि समाजवादी पार्टी पूरी जिम्मेदारी से आपके साथ खड़ी है. कभी भी आपको सहयोग और मदद की जरूरत होगी, हम आपके साथ खड़े दिखेंगे.क्योंकि दिल्ली जितनी आपकी है और जितना AAP सरकार ने काम किया है, उतना ही हम महसूस करते हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










