
...तो पंजाब किंग्स नहीं जीत पाएगी IPL! इस भारतीय क्रिकेटर ने हेड कोच रिकी पोंटिंग को सुनाई खरी-खरी
AajTak
पंजाब किंग्स के कोच रिकी पोंटिंग की रणनीति पर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने सवाल उठाए. मनोज तिवारी ने पोंटिंग पर भारतीयों की बजाय विदेशी बल्लेबाजों को तरजीह देने का आरोप लगाया है.
इंडियन प्रीमियन प्रीमियर (IPL) 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) का मुकाबला बारिश के चलते धुल गया. 26 अप्रैल (शनिवार) को ईडन गार्डन्स में आयोजित इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चार विकेट पर 201 रन बनाए थे. फिर रनचेज में केकेआर एक ओवर में 7 रन बनाए, जिसके बाद आगे का खेल नहीं हो सका. मुकाबला धुलने के चलते दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले.
पोटिंग पर क्यों भड़क गए मनोज तिवारी?
इस मुकाबले के दौरान पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग की रणनीति पर पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने सवाल उठाए. मनोज तिवारी ने पोंटिंग पर भारतीयों की बजाय विदेशी बल्लेबाजों को तरजीह देने का आरोप लगाया है. बता दें कि इस मैच में इनफॉर्म नेहाल वढेरा और शशांक सिंह को बैटिंग करने का मौका नहीं मिला.
जबकि आउट ऑफ फॉर्म ग्लेन मैक्सवेल, मार्को जानसेन और जोश इंगलिस को शशांक-नेहाल से आगे भेजा गया. मैक्सवेल सिर्फ 7 और जानसेन 3 रन बनाकर आउट हुए, वहीं इंगलिस 11 रन पर नॉटआउट रहे. मनोज तिवारी का मानना है कि अगर इस तरह का रवैया जारी रहा, तो पंजाब किंग्स इस बार भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाएगी.
मनोज तिवारी ने X पर लिखा, 'मेरी आंतरिक भावना कहती है कि पंजाब की टीम इस सीजन IPL ट्रॉफी नहीं जीत पाएगी. जब वे बल्लेबाजी कर रहे थे तो मैंने देखा कि कोच ने फॉर्म में चल रहे भारतीय बल्लेबाजों नेहाल वढेरा और शशांक सिंह को नहीं भेजा. बल्कि उन्होंने अपने विदेशी खिलाड़ियों पर भरोसा किया, लेकिन वे अच्छा नहीं कर पाए. निचले क्रम में भारतीय खिलाड़ियों पर उनका भरोसा कमजोर दिखा. अगर वे इसी तरह से आगे बढ़ते रहे तो टॉप-2 में जगह बनाने के बावजूद खिताब उनसे दूर रहेगा.'
ऐसा है मनोज तिवारी का इंटरनेशनल रिकॉर्ड

मिडिल ईस्ट और अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ियों का PSL में खेलना अनिश्चित हो गया है. BCB ने साफ किया है कि अब खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी होगी. सुरक्षा चिंता के कारण यह फैसला लिया गया है, जिससे कई खिलाड़ियों की उपलब्धता और इंटरनेशनल शेड्यूल पर असर पड़ सकता है.

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...











