
तो क्या कोरोना की दूसरी लहर का सबसे खराब दौर गुजर गया? आंकड़े तो यही कहते हैं!
AajTak
राष्ट्रीय स्तर पर भी, औसतन साप्ताहिक नए केसों के मामलों में खासी गिरावट आई है. एक्टिव केस लोड 16 मई को करीब एक लाख और उसके अगले एक दिन 1.6 लाख पर आ गया. अधिकांश राज्यों में पॉजिटिविटी रेट में गिरावट आई है.
दिल्ली में अभी के मामले इस ओर इशारा करते हैं कि यहां पर महामारी का प्रकोप कम हो गया है. राजधानी में दूसरी लहर में पीक की तुलना में इस समय हर 5 में से एक नया केस दर्ज हो रहा है. कई अन्य आंकड़े भी इसी तथ्य की ओर इशारा करते हैं. उदाहरण के लिए, दिल्ली का 0.57 का आर-वैल्यू दिसंबर 2020 के स्तर के करीब है. अप्रैल के मध्य में इसने 2.3 को छुआ, जिसका मतलब यह हुआ कि एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति दो लोगों को संक्रमित कर सकता है, लेकिन तब से यह गिर रहा है. अन्य संकेतक जैसे पॉजिटिविटी रेट (टेस्ट किए गए कुल व्यक्तियों में से पॉजिटिव होने वाले लोगों की संख्या) और नए मामलों की संख्या भी यह इशारा करते हैं कि दिल्ली में शायद सबसे खराब दौर खत्म हो गया है, कम से कम कुछ समय के लिए.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










