
'...तो ऑल आउट वार होगा', पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने भारत को दिखाया खौफ, मगर ट्रंप से की विनती- आप वर्ल्ड लीडर हैं, दखल दीजिए
AajTak
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ट्रंप से मध्यस्थता कराना चाहते हैं. ट्रंप को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें इस तनाव को रोकने के लिए हस्तक्षेप करना चाहिए क्योंकि वे विश्व शक्ति का नेतृत्व कर रहे हैं, एकमात्र विश्व शक्ति हैं और वे दुनिया भर में अलग-अलग फ्लैशपॉइंट पर अलग अलग पार्टियों से बात कर रहे हैं.
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि भारत के साथ ऑल आउट वार की आशंका है. ब्रिटेन के स्काई न्यूज के साथ बातचीत में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कहा दुनिया को परमाणु शक्तियों से लैस दो राष्ट्रों के बीच पूर्ण युद्ध की आशंका से 'चिंतित' होना चाहिए. ख्वाजा आसिफ ने इस तनाव में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से हस्तक्षेप देने की मांग की है और कहा है कि वो विश्व की शक्तियों का नेतृत्व करते हैं.
ख्वाजा आसिफ ने यह भी उम्मीद जताई कि इस विवाद का अंत संवाद के जरिये हो सकता है.
बता दें कि पहलगाम में आतंकी हमले में 26 बेगुनाह सैलानियों की मौत के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम सीमा पर पहुंच चुका है. इस हमले में पाकिस्तानी तत्वों के शामिल होने के सीधे सबूत मिले हैं और पाकिस्तान पर आरोप लगाया है.
ख्वाजा आसिफ ने इस दावे से इनकार किया है और कहा कि भारत ने "फॉल्स फ्लैग" ऑपरेशन के तहत गोलीबारी को अंजाम दिया है. ख्वाजा आसिफ ने शेखी बघारते हुए कहा कि पाकिस्तान की सेना दोनों पक्षों की ओर से बढ़ते तनाव और कूटनीतिक उपायों के बीच "किसी भी स्थिति के लिए तैयार" है.
...तो हो सकता है संपूर्ण युद्ध
रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा, "भारत द्वारा की जाने वाली किसी भी पहल पर हम अपनी प्रतिक्रिया को नापे-तौलेंगे और यह नाप तौल कर जवाब देंगे. यदि कोई ऑल आउट वार होता है, या ऐसा कुछ होता है तो जाहिर है कि एक संपूर्ण युद्ध होगा."

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










