
'...तो आप एकदम से घटिया किस्म के इंसान हैं', अमेरिकी उपराष्ट्रपति की 3 साल की बेटी का किया पीछा तो उखड़ गए जेडी वेंस
AajTak
उपराष्ट्रपति जेडी वांस ने खुलासा किया कि शनिवार को जब वे अपनी 3 वर्षीय बेटी मीराबेल के साथ टहल रहे थे, तो यूक्रेन समर्थक प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने उनको घेर लिया और चिल्लाने लगे. इस दौरान उनकी 3 साल की बेटी बेहद डर गई.
अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि यूक्रेन मुद्दे पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने उन्हें और उनकी 3 साल की बेटी का पीछा किया और उन्हें घेर लिया. ये वाकया तब हुआ जब वे अपनी बेटी के साथ टहल रहे थे.
जेडी वांस ने इस मामले में उन्होंने प्रदर्शनकारियों को फटकार लगाई है और कहा है कि अगर आप एक राजनीतिक प्रदर्शन में 3 साल की बच्ची को घसीट रहे हैं तो आप एकदम से घटिया व्यक्ति हैं.
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वांस ने खुलासा किया कि शनिवार को जब वे अपनी 3 वर्षीय बेटी मीराबेल के साथ टहल रहे थे, तो यूक्रेन समर्थक प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने उनको घेर लिया. मीराबेल उपराष्ट्रपति जेडी वांस और उनकी पत्नी उषा वांस की सबसे छोटी बेटी हैं.
वांस ने एक्स पर इस भयावह घटना के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि जब वे और उनकी बेटी टहलने के लिए निकले तो "स्लावा उक्रेनी (Slava Ukraini)" समूह के प्रदर्शनकारियों ने उनका पीछा किया. समूह ने उन पर चिल्लाना शुरू कर दिया, जिससे मीराबेल खौफ में आ गई और डरी हुई थी.
उन्होंने लिखा, "आज जब मैं अपनी 3 साल की बेटी को लेकर टहल रहा था, तो "स्लावा उक्रेनी" प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने हमारा पीछा किया और चिल्लाने लगे, जिससे मेरी बेटी बेहद डर गई थी, और वो परेशान हो गई थी."
Today while walking my 3 year old daughter a group of “Slava Ukraini” protesters followed us around and shouted as my daughter grew increasingly anxious and scared. I decided to speak with the protesters in the hopes that I could trade a few minutes of conversation for them…

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









