
...तो अफगानिस्तान के साथ होगी खुली जंग, इस्तांबुल मीटिंग से पहले पाकिस्तान की तालिबान को धमकी
AajTak
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने चेतावनी दी है कि अगर इस्तांबुल में चल रही शांति वार्ता विफल हुई, तो पाकिस्तान अफगानिस्तान के साथ युद्ध छेड़ देगा. सीमा पर झड़पों और बढ़ते तनाव के बीच दोनों देशों के प्रतिनिधि तुर्की में चर्चा कर रहे हैं.
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने चेतावनी दी है कि अगर इस्तांबुल में चल रही पाकिस्तान-अफगानिस्तान शांति वार्ता असफल रही, तो इस्लामाबाद अफगानिस्तान के साथ "युद्ध" छेड़ देगा. यह बैठकें दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव और सीमा पर हालिया झड़पों को रोकने के लिए आयोजित की जा रही हैं.
अफगानिस्तान की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आसिफ ने पत्रकारों से कहा कि पिछले कुछ दिनों में कोई बड़ा संघर्ष नहीं हुआ है, जो यह दिखाता है कि दोहा समझौते का कुछ असर हुआ है. हालांकि, अफगानिस्तान सरकार के किसी अधिकारी ने इस बयान पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
यह भी पढ़ें: TTP की मुनीर को ललकार, बलूचिस्तान में नया मोर्चा, चौतरफा घिरा पाकिस्तान!
दोनों देशों के प्रतिनिधि तुर्की में दूसरी दौर की बातचीत के लिए मौजूद हैं. इन चर्चाओं का मुख्य उद्देश्य सीमा पर हिंसा रोकना, एक-दूसरे की संप्रभुता का सम्मान करना, पिछले 20 सालों से पाकिस्तान की सुरक्षा चिंताओं को हल करना और व्यापारिक प्रतिबंधों को हटाना है.
अगर कूटनीति विफल हुई तो हालात बिगड़ सकते हैं
इनके अलावा वार्ता में अफगान शरणार्थियों की जबरन वापसी रोकने और शरणार्थी मुद्दे को राजनीति से दूर रखने पर भी चर्चा हो रही है. ख्वाजा आसिफ ने कहा कि फिलहाल सीमा पर स्थिति शांत है, लेकिन अगर कूटनीतिक प्रयास असफल रहे, तो हालात जल्दी बिगड़ सकते हैं. उन्होंने याद दिलाया कि पाकिस्तान ने दशकों तक अफगानिस्तान की मदद की है और लाखों अफगान शरणार्थियों को अपने देश में जगह दी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










