
तेलंगाना: KCR की BRS में बड़ी सेंधमारी, सांसद और विधायकों के बाद अब 6 MLC कांग्रेस में शामिल
AajTak
तेलंगाना में सत्ता से हटने के बाद ही विपक्षी बीआरएस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. नेता लगातार पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं. गुरुवार को एक सांसद सहित पार्टी के 6 एमएलसी राज्य के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी की मौजूदगी में सत्तारूढ़ कांग्रेस में शामिल हो गए.
तेलंगाना में पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद से ही भारत राष्ट्र समिति (BRS) पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं और नेता लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं. विधानसभा चुनाव के बाद से अभी तक 6 विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं.
गुरुवार को 6 एमएलसी भी बीआरएस छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए और इन्हें मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई. जो 6 एमलएसी कांग्रेस में शामिल हुए उनमें दांडे विट्ठल, भानु प्रसाद राव, एम एस प्रभाकर, बोग्गरापु दयानंद, येग्गे मल्लेशम और बसवाराजू सरैया शामिल हैं.
जब बीआरएस विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) सीएम रेवंत रेड्डी के आवास पर कांग्रेस में शामिल हुए तो इस दौरान तेलंगाना कांग्रेस की राज्य प्रभारी दीपा दासमुंशी और अन्य नेता भी मौजूद रहे.. पिछले साल विधानसभा चुनावों के बाद छह बीआरएस विधायक कांग्रेस में शामिल हुए थे और अटकलें लगाई जा रही हैं कि आने वाले दिनों में और भी विधायक सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हो सकते हैं.
सांसद ने भी छोड़ी दी पार्टी दो दिन पहले भी बीआरएस को बड़ा झटका लगा था जब पार्टी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद के. केशव राव कांग्रेस में शामिल हो गए. नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की मौजूदगी में के केशव राव ने कांग्रेस का दामन थामा था. वह पहले कांग्रेस में ही थे लेकिन बाद में केसीआर के साथ जाकर बीआरएस का दामन थाम लिया था.
यह भी पढ़ें: तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी ने PM मोदी से की मुलाकात, राज्य के विकास के लिए कर डाली ये मांग
6 विधायक और मेयर भी छोड़ चुके हैं पार्टी तेलंगाना में मिली हार के बाद पार्टी के विधायक भी लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं. विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अभी तक पार्टी के 6 विधायक भी कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं, जिनमें विधायक काले यादैया, विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पोचाराम श्रीनिवास रेड्डी, जगतियाल निर्वाचन क्षेत्र से बीआरएस विधायक एम. संजय कुमार, विधायक कादियम श्रीहरि, विधायक दानम नागेंद्र और विधायक तेलम वेंकट राव कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं. इन विधायकों के अलावा हैदराबाद की मेयर विजया लक्ष्मी आर गडवाल समेत कई अन्य बीआरएस नेता भी कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










