
तेलंगाना सीएम की बेटी कल ED के सामने नहीं होंगी पेश! दिल्ली शराब घोटाले में होनी है पूछताछ
AajTak
दिल्ली आबकारी नीति मामले में तेलंगाना सीएम केसीआर की बेटी कविता का भी नाम सामने आया है. ईडी ने इस मामले में उनसे पूछताछ करने के लिए 9 मार्च को तलब किया है. हालांकि ईडी के नोटिस पर कविता का जवाब आया है. उनका कहना है कि उन्हें एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कुछ और वक्त चाहिए.
दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े घोटाले में तेलंगाना मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता ने फिलहाल ईडी के समाने कल पेश होने से इनकार कर दिया है. कविता ने ईडी से पेश होने के लिए कुछ और वक्त मांगा है. वहीं ईडी ने अभी तक उनके अनुरोध को स्वीकार नहीं किया है. ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन के मामले में पूछताछ के लिए भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता 44 वर्षीय कविता को नौ मार्च को दिल्ली में एजेंसी के सामने उपस्थित होने के लिए कहा गया है.
इससे पहले कविता ने कहा था कि वह जांच एजेंसी के साथ पूरा सहयोग करेंगी. उन्होंने साथ ही कहा कि वह ईडी के समक्ष पेश होने को लेकर कानूनी राय लेंगी क्योंकि उनका 10 मार्च को महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में राष्ट्रीय राजधानी में धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम है.
उन्होंने बताया कि कविता को हैदराबाद के कारोबारी रामचंद्र पिल्लई के सामने बैठाकर पूछताछ के लिए बुलाया गया है. पिल्लई को ईडी ने सोमवार को गिरफ्तार किया था. पिल्लई ईडी की हिरासत में है. एजेंसी ने पहले कहा था कि पिल्लई ने बताया है कि वह कविता और अन्य से जुड़े कथित शराब गिरोह ‘दक्षिणी समूह का प्रतिनिधित्व’ करता है.
ईडी के पास पिल्लई की हिरासत 12 मार्च (13 मार्च को उन्हें फिर से दिल्ली की अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा) तक है. कविता गुरुवार को पूछताछ में शामिल नहीं होती हैं तो एजेंसी उन्हें पिल्लई को अपनी हिरासत में रखने के दौरान पूछताछ के लिए नयी तारीख दे सकती है.
एजेंसी के मुताबिक ‘दक्षिणी समूह’ में शरत रेड्डी (अरविंदो फार्मा का प्रवर्तक), मगुंता श्रीनिवासलु रेड्डी (वाईएसआर कांग्रेस सांसद और ओंगोल से लोकसभा सदस्य), कविता और अन्य शामिल हैं. बीआरएस नेता से इससे पहले मामले में सीबीआई ने भी पूछताछ की थी.
आरोप है कि शराब कारोबारियों को लाइसेंस देने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा 2021-22 के लिए लाई गई आबकारी नीति में गुटबंदी को बढ़ावा दिया गया और कुछ शराब कारोबारियों का पक्ष लिया गया जिन्होंने कथित तौर पर इसके लिए रिश्वत दी थी. हालांकि, यहां AAP ने इन आरोपों को खारिज किया है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











