
तेलंगाना सरकार ने पुलिस कमिश्नरेट का पुनर्गठन किया, चार नए कमिश्नरेट बने
AajTak
तेलंगाना सरकार ने पुलिस प्रशासन का पुनर्गठन करते हुए हैदराबाद, साइबराबाद, मलकाजगिरी और फ्यूचर सिटी नाम से चार नए पुलिस कमिश्नरेट गठित किए हैं. यह कदम जीएचएमसी विस्तार और ‘तेलंगाना राइजिंग 2047’ विजन के तहत उठाया गया है. भोंगीर जिले को कमिश्नरेट से अलग कर स्वतंत्र पुलिस इकाई बनाया गया है. इसका उद्देश्य कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करना और जनता को बेहतर सुरक्षा सेवाएं देना है.
तेलंगाना सरकार ने पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य में पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था का पुनर्गठन किया है. जीएचएमसी (ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम) और प्रस्तावित फ्यूचर सिटी के पुनर्गठन के अनुरूप अब राज्य में चार नए पुलिस कमिश्नरेट गठित किए गए हैं. इसके साथ ही भोंगीर जिले को कमिश्नरेट के अधिकार क्षेत्र से बाहर कर दिया गया है.
सरकार के अनुसार, पहले से मौजूद तीन पुलिस कमिश्नरेट का पुनर्गठन करते हुए अब हैदराबाद, साइबराबाद, मलकाजगिरी और फ्यूचर सिटी नाम से चार कमिश्नरेट अस्तित्व में आए हैं. इसका उद्देश्य आम जनता को बेहतर सेवाएं देना, कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और अपराध नियंत्रण को अधिक प्रभावी बनाना है. दरअसल, 9 दिसंबर को आयोजित प्रतिष्ठित तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट में राज्य सरकार ने ‘तेलंगाना राइजिंग 2047 विजन डॉक्यूमेंट’ जारी किया था. इस विजन डॉक्यूमेंट में वर्ष 2047 तक तेलंगाना को 3 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का रोडमैप प्रस्तुत किया गया है. इसी विजन के तहत राज्य को CURE (कोर अर्बन रीजन), PURE और RARE क्षेत्रों में विभाजित किया गया है और प्रत्येक क्षेत्र के विकास के लिए अलग रणनीति अपनाने का फैसला लिया गया. विजन डॉक्यूमेंट के तहत आउटर रिंग रोड (ORR) के भीतर आने वाली 27 नगरपालिकाओं को जीएचएमसी में शामिल किया गया है, जिससे कोर अर्बन रीजन (CURE) का विकास किया जा सके. इसके परिणामस्वरूप विस्तारित जीएचएमसी को 12 जोन, 60 सर्किल और 300 वार्ड में पुनर्गठित किया गया है. इसी तर्ज पर अन्य विभागों के साथ-साथ पुलिस प्रशासन का भी पुनर्गठन किया गया है.
हैदराबाद कमिश्नरेट
नए ढांचे के तहत विधानसभा, सचिवालय, बेगमपेट, शमशाबाद एयरपोर्ट और बुदवेल हाईकोर्ट जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को हैदराबाद पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत लाया गया है. यह कमिश्नरेट राज्य की प्रशासनिक और संवैधानिक गतिविधियों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाएगा.
साइबराबाद कमिश्नरेट
तेजी से विकसित हो रहे आईटी और औद्योगिक क्षेत्रों को साइबराबाद कमिश्नरेट के अंतर्गत रखा गया है. इसमें गाचीबौली, फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट, नानकरामगुडा, माधापुर और रायडुर्ग जैसे आईटी हब शामिल हैं. इसके अलावा पटांचेरू, जीनोम वैली, आरसी पुरम और अमीनपुर जैसे औद्योगिक क्षेत्र भी साइबराबाद कमिश्नरेट के दायरे में आएंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










