
तेलंगाना: शादी में दावत खाने गए 87 लोग हुए कोरोना पॉजिटिव
AajTak
मामला तेलंगाना के निजामाबाद का है जहां एक शादी में शामिल होने वाले कोई दस नहीं, बीस नहीं बल्कि 87 लोगों में कोरोना पाया गया है.
देशभर में कोरोना की दूसरी लहर चल रही है, फिर भी राज्य सरकारें शादियों में इकट्ठी होने वाली भीड़ पर काबू नहीं कर पा रही हैं. इसका परिणाम ये हो रहा है कि एक ही शादी में से कोरोना के दर्जनों मामले सामने आ रहे हैं. ताजा मामला तेलंगाना के निजामाबाद का है जहां एक शादी में शामिल होने वाले कोई दस नहीं, बीस नहीं बल्कि 87 लोगों को कोरोना पाया गया है. बीते दिनों निजामाबाद जिले के सिद्दपुर गांव के रहने वाले अतिथियों ने पड़ौसी गांव में हो रही एक शादी में हिस्सा लिया. जिसमें करीब चार सौ लोगों ने हिस्सा लिया था. लेकिन ये शादी उनके लिए भोजन की दावत से अधिक कोरोना की दावत साबित हुई, जिसके कारण अब 87 लोग कोरोना संक्रमित हो गए हैं. जिसके बाद निजामाबाद के स्वास्थ्य विभाग में हंगामा मच गया है.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










