
तेलंगाना विधानसभा चुनावः टिकट बंटने के बाद पार्टियों में अफरा-तफरी, बागी हुए नेता
AajTak
म्यानमपल्ली हनुमंता राव को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने मलकाजगिरी सीट से टिकट दिया था. लेकिन हनुमंता अपने बेटे रोहित के लिए भी बीआरएस से टिकट मांग रहे थे. लेकिन रोहित को टिकट नहीं मिला. इसके बाद हनुमंता बीआरएस छोड़कर कांग्रेस में आ गए. कांग्रेस ने हनुमंता और रोहित, दोनों को ही विधानसभा का टिकट दे दिया.
दक्षिणी राज्य तेलंगाना में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गईं हैं. राजनीतिक पार्टियां उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने लगीं हैं. लेकिन असल दिक्कत तो तभी शुरू होती है, जब उम्मीदवारों के नाम सामने आने शुरू होते हैं.
पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर नेताओं में बगावत शुरू हो ही जाती है. तेलंगाना में भी ऐसा ही हो रहा है. जैसे-जैसे पार्टियां लिस्ट जारी कर रहीं हैं, वैसे-वैसे टिकट न मिलने पर नेताओं की बगावत भी सामने आ रही है.
ऐसी ही बगावत की एक कहानी पिता-बेटे की जोड़ी की है. म्यानमपल्ली हनुमंता राव को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने मलकाजगिरी सीट से टिकट दिया था. लेकिन हनुमंता अपने बेटे रोहित के लिए भी बीआरएस से टिकट मांग रहे थे. लेकिन रोहित को टिकट नहीं मिला.
इसके बाद हनुमंता बीआरएस छोड़कर कांग्रेस में आ गए. कांग्रेस ने हनुमंता और रोहित, दोनों को ही विधानसभा का टिकट दे दिया.
लेकिन इससे कांग्रेस में बगावत शुरू हो गई. कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एन. श्रीधर मलकाजगिरी से टिकट मिलने की उम्मीद जता रहे थे. लेकिन हनुमंता के पार्टी में आने के बाद उनका टिकट कट गया. लिहाजा, एन. श्रीधर ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया.
इतना ही नहीं, मेडक से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तिरुपति रेड्डी ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. रेड्डी भी हनुमंता राव के कांग्रेस में आने से नाराज थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










