
तेलंगाना में विवाहित महिला संग बलात्कार, ऑटो में बेहोशी की हालत में मिली पीड़िता
AajTak
तेलंगाना के निर्मल जिले में एक महिला द्वारा अप्राकृतिक संबंध बनाने से इनकार करने पर बलात्कार की घटना सामने आई है. पीड़िता अपने पति से झगड़े के बाद घर से निकली थी. रास्ते में एक अनजान शख्स से मदद मांगने के बाद उसके साथ इस वारदात को अंजाम दिया गया.
तेलंगाना के निर्मल जिले में एक महिला द्वारा अप्राकृतिक संबंध बनाने से इनकार करने पर बलात्कार की घटना सामने आई है. पीड़िता अपने पति से झगड़े के बाद घर से निकली थी. रास्ते में एक अनजान शख्स से मदद मांगने के बाद उसके साथ वारदात को अंजाम दिया गया. पीड़िता को बेहोशी की हालत में बरामद किया गया. पुलिस इस मामले में केस दर्ज करके आरोपी की तलाश कर रही है.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को निर्मल में बस स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात एक कांस्टेबल को एक ऑटो चालक ने सूचना दी कि उसके वाहन में एक महिला बेहोश पड़ी हुई है. इसके बाद कॉन्स्टेबल ने 23 वर्षीय महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. शनिवार को होश में आने के बाद पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वो अपने पति से झगड़े के बाद घर से निकली थी.
पीड़िता ने बताया कि वो बस स्टेशन पर पहुंची. वहां उसे एक व्यक्ति मिला. महिला ने उससे कहा कि उसे पैसे की जरूरत है. इस पर उस व्यक्ति ने किसी से संपर्क किया और उसे बताया कि महिला पैसे के लिए उसके साथ समय बिताने को तैयार है. वो व्यक्ति उसे एक लॉज में ले गया, जहां उसने उसे अप्राकृतिक सेक्स करने के लिए मजबूर किया, लेकिन उसने उसकी पेशकश को अस्वीकार कर दिया.
इसके बाद पीड़ित महिला के साथ उस लॉज में बलात्कार किया गया. महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है. इस मामले की जांच की जा रही है. आरोपी की तलाश में पुलिस कई जगहों पर दबिश दे रही है. पीड़िता के परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी गई है. फिलहाल उसका इलाज चल रहा है.
बताते चलें कि सितंबर में भी तेलंगाना में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार की वारदात सामने आई थी. यहां सिद्दीपेट जिले के कोमुरावेल्ली मंडल के गुरुवन्नपेटा गांव में 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक लड़की के साथ उसी गांव के एक युवक ने बलात्कार किया था. इस घटना की जानकारी जब पीड़िता के परिवार को चली तो उन्होंने पेट्रोल डालकर आरोपी के घर में आग लगा दी. वाहनों में आग लगा दिया.
इसकी सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल को भेजा गया. इसके बाद सिद्दीपेट पुलिस कमिश्नर भी मौके पर पहुंच गए थे. उन्होंने गांव में तनाव कम करने और शांति सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीणों के साथ चर्चा किया था. पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग कर की थी. पुलिस ने कुछ समय बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










