
तेलंगाना में 'भेड़ घोटाला', ACB की जांच में कई अफसर गिरफ्तार, KCR की सरकार की स्कीम थी ये
AajTak
तेलंगाना सरकार द्वारा शुरू की गई 'भेड़ वितरण योजना' में हुए कथित घोटले को लेकर जांच चल रही है. पिछले दिनों सूबे की सरकार के चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था और अब एसीबी ने दो और अधिकारियों को अरेस्ट किया है.
तेलंगाना (Telangana) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को दो और सरकारी अधिकारियों को गिरफ्तार किया. यह गिरफ्तारी राज्य सरकार की भेड़ वितरण योजना में कथित घोटाले की चल रही जांच के सिलसिले में हुई है. एजेंसी के मुताबिक एसीबी की एक रिलीज में कहा गया कि दो आरोपी अधिकारियों, अंजिलप्पा और कृष्णैया को गिरफ्तार कर लिया गया है.
ACB के मुताबिक अधिकारियों ने कथित तौर पर निजी व्यक्तियों के साथ मिलीभगत और साजिश रची और अवैध कृत्यों और उल्लंघनों का सहारा लिया. एसीबी ने कथित घोटाले के सिलसिले में इससे पहले भी कुछ सरकारी अधिकारियों को गिरफ्तार किया था.
रिपोर्ट के मुताबिक 2021 और 2023 के दौरान, पशुपालन विभाग ने आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले से भेड़ की खरीद की थी, लेकिन भेड़ व्यापारियों को भुगतान नहीं किया गया था.
यह भी पढ़ें: कांग्रेस में फिर बढ़ी टेंशन, तेलंगाना के सीएम ने PM मोदी पर कही बड़ी बात
क्या है भेड़ वितरण योजना? तेलंगाना की बीआरएस सरकार ने साल 2017 में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और चरवाहों के लिए स्थायी आजीविका सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भेड़ वितरण योजना शुरू की. पहले चरण के तहत, हर परिवार को 75 फीसदी सब्सिडी पर 1.25 लाख रुपये की यूनिट कॉस्ट वाली 20 भेड़ें दी गईं. योजना के क्रियान्वयन पर कुल 4,980.31 करोड़ रुपये का खर्च आया. अन्य राज्यों से लगभग 82.74 लाख भेड़ें खरीदी गईं और प्राथमिक भेड़ प्रजनक सहकारी समितियों (PSBCS) के 3.92 लाख सदस्यों के बीच बांटी गईं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










