
तेलंगाना: बीजेपी ने स्वीकार किया टी राजा सिंह का इस्तीफा, अब विधायकी भी जाएगी
AajTak
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने गोशामहल से विधायक टी राजा सिंह को पत्र भेजकर सूचित किया कि उनका इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संज्ञान में लाया गया और नड्डा के निर्देश पर इसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि राजा सिंह द्वारा लगाए गए आरोप पार्टी की विचारधारा, सिद्धांतों और कार्यशैली से मेल नहीं खाते.
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने तेजतर्रार तेलंगाना के विधायक टी राजा सिंह का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. टी राजा सिंह ने राज्य अध्यक्ष पद को लेकर पार्टी के फैसले पर नाराज़गी जताते हुए इस्तीफा दिया था. बीजेपी ने उनके द्वारा लगाए गए आरोपों को निरर्थक और पार्टी की कार्यप्रणाली से असंगत बताया है. इसके साथ ही पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखने की तैयारी शुरू कर दी है, जिसमें राजा सिंह को विधानसभा सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित करने का अनुरोध किया जाएगा.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एन रामचंदर राव की तेलंगाना बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संभावित नियुक्ति से नाराज़ टी राजा सिंह ने 30 जून को तत्कालीन अध्यक्ष जी किशन रेड्डी को एक पत्र लिखा था, जिसमें कहा गया था कि यह निर्णय लाखों पार्टी सदस्यों के लिए एक सदमा और निराशा है और इसे उनका त्यागपत्र माना जाना चाहिए. हालांकि कुछ ही घंटों बाद रामचंदर राव को आधिकारिक रूप से अध्यक्ष बना दिया गया.
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने गोशामहल से विधायक टी राजा सिंह को पत्र भेजकर सूचित किया कि उनका इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संज्ञान में लाया गया और नड्डा के निर्देश पर इसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि राजा सिंह द्वारा लगाए गए आरोप पार्टी की विचारधारा, सिद्धांतों और कार्यशैली से मेल नहीं खाते.
बता दें कि राजा सिंह अपनी कट्टर हिंदुत्ववादी राजनीति और मुस्लिम विरोधी बयानों के लिए जाने जाते हैं. वह पहले भी एक बार पार्टी से सस्पेंड किए जा चुके हैं. इस घटनाक्रम ने तेलंगाना बीजेपी में अंदरूनी कलह को उजागर कर दिया है और आने वाले समय में इसके सियासी असर पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







