
तेलंगाना फार्मा प्लांट ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या 34 हुई, मलबे से निकाले गए 31 शव
AajTak
यह हादसा तेलंगाना के पटानचेरु स्थित सिगाची केमिकल्स प्लांट में हुआ, जहां रूटीन ऑपरेशन्स के दौरान एक रिएक्टर में अचानक विस्फोट हो गया. इस विस्फोट के बाद फैक्ट्री परिसर में भीषण आग लग गई, जिससे अफरातफरी मच गई. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आपातकालीन टीमों को तुरंत मौके पर रवाना किया गया. शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह विस्फोट अचानक हुआ, जिससे वहां काम कर रहे श्रमिकों को संभलने का मौका नहीं मिला.
तेलंगाना के सिगाची इंडस्ट्रीज के फार्मा प्लांट में हुए भीषण विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है. जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 31 शवों को मलबे से निकाला गया और तीन लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया जिससे इस हादसे में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 34 हो गया है.
जिला पुलिस अधीक्षक परितोष पंकज ने बताया, 'मलबा हटाते समय कई शव मिले हैं. अब तक मलबे से 31 शव निकाले जा चुके हैं, जबकि इलाज के दौरान तीन लोगों की अस्पताल में मौत हो गई. बचाव अभियान का अंतिम चरण अभी भी जारी है.'
यह भी पढ़ें: तेलंगाना की फार्मा फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से 12 की मौत, 26 लोग घायल
रूटीन ऑपरेशन्स के दौरान हुआ ब्लास्ट
यह हादसा तेलंगाना के पटानचेरु स्थित सिगाची केमिकल्स प्लांट में हुआ, जहां रूटीन ऑपरेशन्स के दौरान एक रिएक्टर में अचानक विस्फोट हो गया. इस विस्फोट के बाद फैक्ट्री परिसर में भीषण आग लग गई, जिससे अफरातफरी मच गई.
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आपातकालीन टीमों को तुरंत मौके पर रवाना किया गया. शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह विस्फोट अचानक हुआ, जिससे वहां काम कर रहे श्रमिकों को संभलने का मौका नहीं मिला.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










