
तेलंगाना पंचायत चुनाव से पहले बवाल, कांग्रेस–BRS समर्थकों की भिड़ंत में कार्यकर्ता की मौत
AajTak
तेलंगाना के सुर्यापेट जिले में पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस और BRS समर्थकों के बीच हिंसक झड़प में एक BRS कार्यकर्ता की मौत हो गई. इस खूनी वारदात के बाद KTR ने कांग्रेस पर ‘मर्डर पॉलिटिक्स’ का आरोप लगाया है. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Telangana Panchayat Election Violence: तेलंगाना के सुर्यापेट जिले में ग्राम पंचायत चुनाव के पहले चरण से ठीक एक दिन पहले माहौल तनावपूर्ण हो गया. लिंगमपल्ली गांव में कांग्रेस और BRS समर्थकों के बीच खूनी झड़प हो गई. जिसमें एक BRS कार्यकर्ता की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, यह झड़प मंगलवार रात उस समय हुई जब चुनाव प्रचार समाप्त हो चुका था और दोनों गुट आमने-सामने आ गए थे.
दो राजनीतिक गुटों में जमकर मारपीट पुलिस ने बताया कि पहले मामूली कहासुनी हुई थी, लेकिन देखते ही देखते मामला बढ़ गया. दोनों समूहों में लाठी–डंडों और पथराव के साथ हिंसक भिड़ंत हो गई. इसी झड़प में 57 वर्षीय BRS कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके सिर पर गहरी चोट आई थी, जिसके बाद स्थिति बिगड़ती चली गई.
दो अस्पतालों में भर्ती हुए घायल घायल नेता को पहले सुर्यापेट के एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. वहां से गंभीर हालत देखते हुए उसे हैदराबाद के एक बड़े अस्पताल में शिफ्ट किया गया. लेकिन बुधवार तड़के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से कई तरह के हथियार और पत्थर भी बरामद किए गए हैं.
मृतक की बहू चुनाव में उम्मीदवार परिवार के सदस्यों ने बताया कि मृतक की बहू इस बार पंचायत चुनाव में वार्ड सदस्य के रूप में चुनाव लड़ रही हैं. उनकी उम्मीदवारी को लेकर गांव में पहले से ही राजनीतिक खींचतान थी. परिवार ने पुलिस को दी शिकायत में साफ आरोप लगाया कि कांग्रेस समर्थकों ने सुनियोजित हमले में उनके परिजन की हत्या की.
केटीआर का तीखा हमला घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए BRS वर्किंग प्रेसिडेंट के.टी. रामा राव ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा कि सत्ताधारी पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़ने में नाकाम है, इसलिए हिंसा और हत्या की राजनीति अपना रही है. KTR ने इसे कांग्रेस की “Politics of murder” बताया.
'कांग्रेस के अत्याचार बर्दाश्त नहीं' KTR ने बयान जारी कर कहा कि BRS ऐसे हमलों और अत्याचारों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व मृतक कार्यकर्ता के परिवार के साथ खड़ा है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










