
तेलंगाना: केमिकल के डिब्बे को हिलाते ही हुआ जोरदार धमाका, विस्फोट में एक शख्स घायल
AajTak
निजामाबाद के बड़ा बाजार इलाके में केमिकल का डिब्बा हिलाने के बाद उसमें धमाका हो गया. इस घटना में एक शख्स घायल हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शख्स को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है.
तेलंगाना के निजामाबाद स्थित बड़ा बाजार इलाके में हुए धमाके में एक शख्य घायल हो गया. वन टाउन थाने के एसएचओ ने बताया कि धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शख्स को अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल उसका इलाज जारी है.
एसएचओ विजय बाबू ने बताया कि घटना देर रात 10 बजे की है. अभी तक की जांच में सामने आया है कि शख्स ने केमिकल से भरे हुए डिब्बे को हिलाया था, जिसके बाद अचानक से उसमें ब्लास्ट हो गया. हादसे में शख्स घायल हो गया. आग बुझाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया.
केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट इससे पहले नलगोंडा जिले में एक केमिकल फैक्ट्री में हुए विस्फोट में सात मजदूर घायल हो गए थे. घटना चित्याला प्रखंड के वेलिमिनेडु गांव स्थित हिंदिस लैब की है. विस्फोट से प्लांट में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते पूरे इलाके में घना धुआं फैल गया. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां प्लांट में पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
गोल मस्जिद के पास ब्लास्ट वहीं, हैदराबाद के अफजलगंज पुलिस थाना क्षेत्र में गौलीगुडा गोल मस्जिद के पास भी केमिकल ब्लास्ट हुआ था. इस ब्लास्ट में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी. जबकि एक अन्य शख्स इस घटना में घायल हुआ था.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










