
तेलंगाना: अस्पताल में भर्ती मरीज को चूहे ने काटा, परिजनों ने की तत्काल कार्रवाई की मांग
AajTak
तेलंगाना के कामारेड्डी जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज को चूहे ने काटकर लहूलुहान कर दिया. इस घटना के बाद मरीज के परिजनों ने तत्काल कार्रवाई की मांग की है. हालांकि, अभी हॉस्पिटल ने इस मामले में अपना पक्ष सामने नहीं रखा है.
तेलंगाना के कामारेड्डी जिला अस्पताल से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां अस्पताल में भर्ती एक मरीज को चूहे ने काटकर लहूलुहान कर दिया. इस घटना के बाद मरीज के परिजनों ने तत्काल कार्रवाई की मांग की है.
मरीज के परिजनों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मरीज शेख मुजीब को इलाज के दौरान चूहों ने काट लिया है, जिससे उनके पैर और हाथों में घाव हो गए हैं. चूहों को काटने के बाद मुजीब का खून बहुत बह गया है. इस वक्त आईसीयू में उनका इलाज किया जा रहा है.
मुजीब के परिवार के सदस्यों ने मरीजों को ऐसी घटनाओं से बचाने के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की है. वहीं, इस मामले में अभी अस्पताल ने अपना पक्ष सामने नहीं रखा है.
आपको बता दें कि कामारेड्डी जिला अस्पताल में चूहे के द्वारा काटे जाना का पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी कई बार देश के अलग-अलग हिस्सों से अस्पताल में भर्ती मरीज को चूहों द्वारा काटे जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










