
'तेरी मेरी इक जिंदड़ी...', पाकिस्तान से आईं सीमा हैदर और सचिन के 5 रोमांटिक VIDEO
AajTak
सीमा हैदर और सचिन की प्रेम कहानी की चर्चा न केवल भारत बल्कि पाकिस्तान में भी खूब हो रही है. इस कपल ने एक दूसरे के प्रति प्यार जाहिर करते हुए कई वीडियो भी बनाए हैं.
पाकिस्तान से अपने चार बच्चों के साथ सीमा हैदर नाम की महिला भागकर भारत आई थी. पूरे देश में उसे लेकर चर्चा हो रही है. वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में तो बवाल देखने को मिल रहा है. लोग सीमा पर खूब भड़के हुए हैं. तो वहीं सोशल मीडिया पर सीमा और सचिन की प्रेम कहानी छाई हुई है. दरअसल सीमा और सचिन पबजी गेम खेलते वक्त आपस में प्यार कर बैठे. अपने प्रेमी से मिलने के लिए सीमा अपने देश की सीमा पार करके भारत आ गईं.
सोशल मीडिया पर लोग दोनों की प्रेम कहानी की तुलना 'गदर' फिल्म से भी कर रहे हैं. इस बीच इन दोनों के कई रील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. जिनमें सीमा और सचिन को एक दूसरे के प्रति प्यार का इजहार करते देखा जा सकता है. एक वीडियो में सीमा गदर फिल्म का गाना गाती दिख रही हैं. वो लिरिक्स गुनगुनाते हुए बोलती है, 'मैं दौड़ी आऊंगी तू बस एक आवाज लगाना, ओ घर आजा परदेसी, के तेरी मेरी एक जिंदड़ी.'
पाकिस्तान की सीमा हैदर ने गदर मूवी देखकर दनकौर क्षेत्र के रबूपुरा निवासी सचिन के प्यार में बनाई थी रिल, pic.twitter.com/rb7JF7fJrH
एक अन्य वीडियो में सचिन उसके बाल बनाते दिख रहा है. इस वीडियो के बैकग्राउंड में 'पलकें झुकी हैं, सांसे रुकी हैं' गाने बज रहा है. इसमें सीमा लाल रंग की ड्रेस में नजर आ रही है.
सीमा के ससुर मीर जान जखरानी का कहना है कि सीमा ने घर बेचकर सारा सामान किराए के मकान में शिफ्ट कर दिया. उसके पति ने सऊदी से जो 7 लाख रुपये भेजे थे, सीमा वो सारा पैसा और 7 तोला सोना लेकर भागी है. उन्होंने सीमा और बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई है. सीमा ने सचिन से मिलने के लिए नेपाल का टूरिस्ट वीजा लिया था. वो शारजाह के रास्ते काठमांडू पहुंची और यहां से बस पकड़कर भारत आ गई. वो यूट्यूब पर वीडियो देखकर कराची से भारत आई है. उसे गैर कानूनी तरीके से भारत में दाखिल होने पर गिरफ्तार भी किया गया था. लेकिन बाद में जमानत दे दी गई.
यहां वीडियो में दिखाई दे रही जोड़ी और कोई नहीं पाकिस्तान से आई सीमा हैदर एंड हिंदुस्तानी लड़का सचिन भारत सरकार को इनको सदस्यता दे देनी चाहिए अभी यहां इंडियन है इनका आधार कार्ड भी जारी कर देना चाहिए pic.twitter.com/C5RJd8g9n1

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं









