
'तेरी मां ने दूध पिलाया है तो गाजियाबाद में...', बिना अनुमति कलश यात्रा निकाल रहे BJP विधायक ने पुलिस को दी चुनौती
AajTak
लोनी के एसीपी अजय सिंह ने अपने बयान में कहा,
गाजियाबाद (Ghaziabad) के लोनी में बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर द्वारा आयोजित राम कथा से पहले निकाली जा रही कलश यात्रा को लेकर बड़े हंगामे की जानकारी सामने आई है. कलश यात्रा के दौरान हंगामा हो गया. यात्रा से जुड़ा विवाद शुरू होने के बाद विधायक नंदकिशोर गुर्जर और लोनी पुलिस आमने-सामने आ गए. पुलिस और यात्रा निकाल रहे लोगों के बीच धक्का मुक्की भी हुई.
बीजेपी विधायक रामचरितमानस को सिर पर रखकर इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे. हालांकि, पुलिस प्रशासन ने इस यात्रा को बिना अनुमति के निकाले जाने का हवाला देते हुए रोकने का प्रयास किया. इसी दौरान पुलिस और विधायक समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई, जिसमें विधायक नंदकिशोर गुर्जर के कपड़े फट गए.
'तेरी मां ने दूध पिलाया है तो...'
विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा, "हम सिर्फ श्रद्धा के साथ कलश यात्रा निकाल रहे थे, लेकिन पुलिस ने जबरन इसे रोकने का प्रयास किया और हमारे साथ बदसलूकी की. मैं यूपी पुलिस को चुनौती दे रहा हूं, चीफ सेकरेटरी तेरी मां ने दूध पिलाया है, कमिश्नर तेरी मां ने दूध पिलाया है. तो कथा के बाद गाजियाबाद में कहीं भी तय कर लेना. अगर चीफ सेकेट्री की मां ने दूध पिलाया है, तो नमाज रोककर देखकर दिखा दे."
यह भी पढ़ें: गाजियाबाद: BJP विधायक नंद किशोर गुर्जर के बेटे ने की थी फायरिंग, FIR दर्ज
बिना अनुमति निकाली गई यात्रा

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










