
तेज हवाओं से सुहावना हुआ दिल्ली का मौसम, एयर क्वालिटी इंडेक्स भी रहा 'संतोषजनक'
AajTak
दिल्ली में बुधवार को तेज सतही हवाओं के बीच मौसम सुहावना रहा. अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी की वायु गुणवत्ता भी बेहतर स्थिति में रही और एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 80 के साथ 'संतोषजनक' श्रेणी में दर्ज किया गया.
दिल्ली में बुधवार को तेज सतही हवाओं के बीच मौसम सुहावना रहा. अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. इस दौरान राजधानी की वायु गुणवत्ता भी बेहतर स्थिति में दिखी और एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 'संतोषजनक' श्रेणी में दर्ज किया गया.
न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.3 डिग्री ज्यादा है. सुबह 8.30 बजे और शाम 5.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) क्रमशः 81 प्रतिशत और 60 प्रतिशत रही. आईएमडी ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
80 रहा दिल्ली का AQI
वायु गुणवत्ता की बात करें तो दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) बुधवार शाम 4 बजे 80 दर्ज हुआ, जो 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मानकों के मुताबिक, 0 से 50 तक का AQI 'अच्छा', 51 से 100 'संतोषजनक', 101 से 200 'मध्यम', 201 से 300 'खराब', 301 से 400 'बहुत खराब' और 401 से 500 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










