
तेज हवाएं, गरज रहे बादल... दिल्ली-NCR में बदला मौसम, इन इलाकों में तेज बारिश के आसार
AajTak
दिल्ली NCR में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है. नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में तेज हवा चल रही है और तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है.
दिल्ली NCR में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है. नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में तेज हवा चल रही है और तेज बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों में गरज चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है. फिलहाल, आसमान में काले बादल छाए हुए हैं.
मौसम विज्ञान विभाग ने पूरे दिल्ली और NCR (लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, बहादुरगढ़) के आसपास के इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश की संभावना जताई है.
मौसम विज्ञान के अनुसार, अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होगी और 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़) गोहाना, हांसी, महम, सोनीपत, तोशाम, रोहतक, खरखौदा, भिवानी, चरखी दादरी, मट्टनहेल, झज्जर, पिलखुआ, सिकंदराबाद (यूपी) भिवाड़ी (राजस्थानफरुखनगर, कोसली, महेंद्रगढ़, सोहना, रेवाड़ी, बावल (हरियाणा) बड़ौत, बागपत, खेकड़ा, मोदीनगर में अगले 2 घंटों के दौरान भारी बारिश हो सकती है.
दिल्ली में खराब मौसम की वजह से एयरपोर्ट की ओर जाने वाली 17 उड़ानों को डायवर्ट कर दिया गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










