
तेज रफ्तार Eeco कार ने दो ऑटोरिक्शा को मारी टक्कर, खुद भी बैरिकेडिंग तोड़ती हुई पलटी
AajTak
हमीरपुर में तेज रफ्तार ईको कार ने दो ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी. फिर आगे जाकर खुद भी पलट गई. हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं. जिन्हें स्थानीय लोगों ने नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टर ने बताया कि तीन घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसके चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है.
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में अल सुबह 4 बजे कार चालक ने दो ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी. फिर रेलवे बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए ट्रैक के बगल में पलट गई. हादसे में 5 लोग घायल हो गए. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया. मामला मौदहा कोतवाली कसबे का है.
यहां कस्बे की तरफ से सिसोलर की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार ईको कार (Eeco Car) ने पहले इलाही तालाब के पास एक ऑटो रिक्शे को अपना निशाना बनाया. फिर 70 मीटर की दूरी पर स्टेशन से सवारी लेकर आ रहे दूसरे ऑटो को भी जोरदार टक्कर मारी. इसके बाद भी वैन चालक नहीं रुका और उसी रफ्तार से कार दौड़ती रही. आगे जाकर पढोरी रेलवे ट्रैक पर बैरिकेडिंग को तोड़ती हुई अन्दर घुसी और ट्रैक के बगल में पलट गई.
हादसे के बाद वैन में सवार ड्राइवर सहित अन्य लोग फरार हो गए. लोगों ने बताया कि वैन की रफ्तार 70 Km प्रति घंटा के आसपास रही होगी. उन्होंने बताया कि कार ड्राइवर नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था.
घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हादसा इतना भीषण था कि दो यात्री ऑटो रिक्शे में ही फंसकर रह गए थे. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची. बाद में सीओ सर्किल विवेक यादव ने दो सिपाही मौके पर भेजे गए, लेकिन तब तक स्थानीय लोगों ने घायलों को मौदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.
हादसे में कुल 5 लोग घायल पुलिस ने बताया कि हादसे में दोनों ऑटो रिक्शा में बैठे कुल 5 लोग घायल हुए. जिसमें से तीन लोगों को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है. डॉ. असलम ने बताया कि घायलों में गुलरेज, हाशिम, पवन, ज्योति और सुधांशु शामिल हैं. जिनमें से तीन गुलरेज, हाशिम और पवन की हालत गंभीर बनी हुई थी.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










