
तेज प्रताप की सक्रियता तेजस्वी यादव की फिक्र बढ़ाने के लिए काफी है
AajTak
तेज प्रताप यादव अब सिर्फ लालू के बड़े बेटे की पहचान तक सिमट कर नहीं रहने वाले हैं, वो उससे आगे बढ़ना चाहते हैं. पीली टोपी और कृष्ण की छवि के सहारे वे अपनी अलग जमीन तैयार कर रहे हैं - और ये सब तेजस्वी यादव के लिए काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है.
तेज प्रताप यादव धीरे धीरे अपनी जमीन तैयार करने लगे हैं. अभी तक तो तेज प्रताप यादव की पहचान लालू यादव के बड़े बेटे की ही रही है, लेकिन अब वो उससे आगे निकलने की कोशिश कर रहे हैं. मजबूरी में ही सही, लेकिन वो अकेले निकल पड़े हैं.
धीरे धीरे वो अपना रंग भी दिखाने लगे हैं. अपना अलग रंग और पहचान दिखाने के लिए तेज प्रताप यादव पीले रंग की टोपी पहन रहे हैं. और, पीले रंग का इस्तेमाल करने वाले दूसरे नेताओं को बहुरूपिया करार देते हैं. असल में, बिहार में प्रशांत किशोर और यूपी में ओम प्रकाश राजभर के गले में पीले रंग का गमझा देखा जाता है. ओम प्रकाश राजभर तो पीले रंग के गमछे की अहमियत भी समझा चुके हैं.
बिहार की राजनीति करनी है, इसलिए तेज प्रताप के निशाने पर जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर होते हैं. तेज प्रताप की रैलियों में भीड़ तो पहले से ही होती रही है, अभी के मुश्किल वक्त में ये ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है. तेज प्रताप यादव को कभी अपने समर्थकों से संवाद करते, तो कभी उनकी कृष्ण बनकर बांसुरी सुनाते भी देखा गया है - और अपनी पीली टोपी को भी वो कृष्ण से जोड़कर खुद को पेश करते हैं.
समर्थकों की भीड़ को संबोधित करते हुए तेज प्रताप कहते हैं, एक बहरूपिया... व्यापारी इस तरह का झंडा लगाकर घूम रहा है... जबकि ये हमारे भगवान श्रीकृष्ण का कलर है.
बिहार की राजनीति में तेज प्रताप का सक्रिय होना
पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद कुछ दिनों तक तो तेज प्रताप यादव खामोशी अख्तियार किए हुए थे, लेकिन अब वो बात नहीं है. अब तो वो तेजस्वी यादव का नाम सुनते ही भड़क जाते हैं. ये ठीक है कि खुलकर नहीं बोलते, लेकिन बातों बातों में सब कुछ बोल जाते हैं. कहीं कोई परहेज अब नजर नहीं आता.

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.









