
तेज प्रताप का 'प्यार', परिवार का बहिष्कार... एक प्रेम कहानी से लालू फैमिली में आया भूचाल
AajTak
लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को आरजेडी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. लालू ने कहा कि तेज प्रताप का व्यवहार पारिवारिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है. तेज प्रताप द्वारा सोशल मीडिया पर एक महिला के साथ अपने संबंध के बारे में किए गए पोस्ट के बाद यह कार्रवाई की गई. इस फैसले पर बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है.
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को आरजेडी से 6 साल के लिए बाहर कर दिया. इतना ही नहीं उन्होंने तेज प्रताप यादव को घर से भी निकाल दिया. लालू के इस फैसले से आगामी विधानसभा चुनाव के पहले बिहार का राजनीतिक माहौल में हलचल तेज हो गई है.
लालू यादव ने एक्स पर बेटे को लेकर क्या लिखा?
लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमज़ोर करता है. ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है. अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं. अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी. उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है.
उन्होंने आगे लिखा, अपने निजी जीवन का भला -बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है. उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें. लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं. परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है.
रोहिणी आचार्य ने क्या कहा?
लालू प्रसाद यादव के फैसले के बाद सबसे पहला हड़ंकप तो आरजेडी में ही मच गया. तेज प्रताप यादव की बहन रोहिणी आचार्य़ ने ट्वीट किया, 'जो परिवेश , परंपरा , परिवार और परवरिश की मर्यादा का ख्याल रखते हैं, उन पर कभी सवाल नहीं उठते हैं. जो अपना विवेक त्याग कर मर्यादित आचरण और परिवार की प्रतिष्ठा की सीमा को बारम्बार लांघने की गलती- धृष्टता करते हैं. वो खुद को आलोचना का पात्र खुद ही बनाते हैं. हमारे लिए पापा देवतुल्य हैं , परिवार हमारा मंदिर, गौरव और पापा के अथक प्रयासों- संघर्षों से खड़ी की गयी पार्टी और सामाजिक न्याय की अवधारणा हमारी पूजा. इन तीनों की प्रतिष्ठा पर किसी की वजह से कोई आंच आए ये हमें कदापि स्वीकार्य नहीं'.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











