
तेजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी से लेकर दिल्ली में जज के सामने पेशी तक, कब क्या हुआ? जानिए 20 बड़े अपडेट
AajTak
शुक्रवार के दिन बीजेपी नेता तेजिंदर बग्गा के घर से गिरफ्तारी और जज के सामने पेशी तक हम आपको सभी बड़े अपडेट की जानकारी दे रहे हैं.
शुक्रवार 6 मई 2022 का दिन देश में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर काफी नाटकीय भरा रहा. इसमें साफ तौर पर सियासत हावी रही. दरअसल, पंजाब पुलिस पंजाब से आकर दिल्ली में सुबह बीजेपी नेता तेजिंदर बग्गा को घर से गिरफ्तार करती है. इसके बाद उन्हें लेकर मोहाली निकल जाती है. लेकिन बीच में हरियाणा पुलिस पंजाब पुलिस को रोक लेती है और बग्गा को लेकर दिल्ली पुलिस को सौंप देती है. फिर दिल्ली पुलिस बग्गा को लेकर दिल्ली आ जाती है और मेडिकल कराकर जज के सामने पेशी के लिए लेकर जाती है. इस पूरे घटनाक्रम में कब, क्या हुआ? सुबह 7 बजे से लेकर रात 11 बजे तक के 20 बड़े अपडेट हम आपको बता रहे हैं.
1- सुबह 7 बजे के आस-पास मोहाली, पंजाब की पुलिस बग्गा को गिरफ़्तार करने के इरादे से सीधे दिल्ली पहुंचती है. जनकपुरी में उनके घर जाती है और बग्गा को लेकर पंजाब जाने लगती है. घरवाले अचानक हुई इस गिरफ्तारी का विरोध करते हैं और इल्ज़ाम है कि बदले में पुलिसवाले उनके साथ मारपीट और बदसलूकी करते हैं.
2- इसके बाद बग्गा के घरवाले दिल्ली के जनकपुरी पुलिस के पास पहुंचते हैं और बताते हैं कि किस तरह ख़ुद को पंजाब पुलिस का अधिकारी बताते हुए क़रीब 10-15 लोगों ने उन्हें मारपीट कर तेजिंदर को अगवा कर लिया और अपने साथ ले गए. दिल्ली पुलिस फ़ौरन हरकत में आती है और पंजाब पुलिस पर बग्गा को अगवा कर ले जाने के जुर्म में अपहरण का केस दर्ज कर लेती है.
3- दिल्ली पुलिस सिर्फ़ FIR ही दर्ज नहीं करती, बल्कि हरियाणा पुलिस को बग्गा को अगवा कर लिए जाने की ख़बर देती है. उन्हें अपहरणकर्ताओं के चंगुल से आज़ाद करवाने की अपील करती है. अब बारी हरियाणा पुलिस की है. फ़ौरन हरियाणा की कुरुक्षेत्र पुलिस हरकत में आती है और बीच रास्ते में ही पंजाब पुलिस की टीम को रोक लेती है.
4- फिर तेजिंदर बग्गा को लेकर कुरुक्षेत्र पिपली सदर थाने लाया जाया जाता है. वहां दिल्ली पुलिस का इंतजार होता है.
5- इधर दिल्ली में बग्गा की गिरफ्तारी का विरोध शुरू होता है. बीजेपी कार्यकर्ताओं जनकपुरी थाने के बाहर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हैं. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता भी जनकपुरी थाने पहुंचते हैं.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








