
तेजस्वी को डबल झटका! चुनाव हारे, 6 महीने में भाई-बहन का भी छूटा साथ, निशाने पर 'जयचंद' संजय
AajTak
बिहार चुनाव में करारी हार के बाद और लालू परिवार में कलह तेज होती जा रही है. रोहिणी आचार्य ने परिवार और राजनीति से दूरी का ऐलान करते हुए तेजस्वी के सबसे करीबी संजय यादव पर तीखा हमला बोला है. तेज प्रताप पहले ही संजय को परिवार में दरार की वजह बता चुके हैं. छह महीनों में भाई-बहन दोनों तेजस्वी से अलग हो गए, जिससे आरजेडी में परिवार और नेतृत्व को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.
'मेरा कोई परिवार नहीं है, अब जाकर ये संजय, रमीज और तेजस्वी यादव से पूछिए, वही लोग हमको निकाला है परिवार से...' बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की करारी हार का असर अब पार्टी के साथ ही लालू परिवार में नजर नजर आने लगा है.
लालू यादव की बेटी और तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने पहले सोशल मीडिया पर खुद को लालू यादव परिवार और राजनीति से अलग करने का ऐलान कर दिया और फिर एयरपोर्ट पर परिवार से अलग होने वाले और चप्पल उठाए जाने वाला बयान देकर पटना के सियासी गलियारों में हड़कंप मचा दिया.
निशाने पर क्यों आए संजय यादव
रोहिणी यादव ने भी मुख्य तौर पर इन सब के लिए तेजस्वी के सबसे करीबी संजय यादव को ही जिम्मेदार ठहराया और उनसे रोहिणी की अदावत चुनाव से पहले शुरू हो गई थी. लालू के सबसे बड़े बेटे तेज प्रताप को भी चुनाव से ठीक पहले लालू यादव ने पार्टी और परिवार से बाहर निकाल दिया था जिसके लिए तेज प्रताप ने संजय यादव को जिम्मेदार ठहराया था.
लालू परिवार में कलह को लेकर आरजेडी से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव हर मौके पर हरियाणा के रहने वाले संजय यादव को आरजेडी का जयचंद बताते हैं और खुले मंचों से भी उनके लिए इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








