
तेजस्वी को क्यों नहीं बनाया RJD अध्यक्ष? 2025 में भी लालू ही क्यों संभाल रहे पार्टी की कमान, जानिए वजह
AajTak
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी में संगठनात्मक चुनाव जारी हैं और एक बार फिर लालू प्रसाद यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है. तेजस्वी को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने के बावजूद लालू ने उन्हें पार्टी की बागडोर नहीं सौंपी है. क्या पारिवारिक विवाद, तेज प्रताप प्रकरण और राजनीतिक संतुलन बनाए रखने के लिए लालू यादव ने खुद नेतृत्व अपने हाथ में रखा है?
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पिछले 28 सालों से अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हुए हैं और एक बार फिर से सोमवार को उन्होंने अपनी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लिए नामांकन किया है.
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी में इस वक्त संगठन चुनाव चल रहे हैं और इसी कार्य में लालू ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए एक बार फिर से पर्चा भरा है.
लालू प्रसाद के विरोध में किसी ने भी पर्चा नहीं भरा है जिससे एक बार फिर से साफ हो गया है कि अगले तीन सालों के लिए पार्टी का नेतृत्व और पार्टी की बागडोर लालू प्रसाद के हाथों में ही रहेगी और बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी का नेतृत्व लालू प्रसाद ही करेंगे.
ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि आखिर जब लालू प्रसाद अपने बेटे को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर चुके हैं तो आखिर पार्टी की बागडोर अपने बेटे को वह क्यों नहीं सौंप रहे हैं ?
सवाल उठता है कि जब लालू प्रसाद की तबीयत ठीक नहीं है और वह कई तरह की गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं उसके बावजूद भी लालू आखिर क्यों नहीं पार्टी तेजस्वी के हाथ में दे रहे हैं ?
गौरतलब है कि 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी और जनता दल यूनाइटेड ने लालू प्रसाद के ऊपर भ्रष्टाचार और चारा घोटाले में दोषी करार दिए जाने और जेल जाने को मुद्दे को खूब उछाला था जिसके बाद तेजस्वी यादव ने चुनावी रणनीति में परिवर्तन करते हुए पूरे चुनाव में लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के पोस्टर के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










