
'तू चुप्प रहअ... जादा मुंह मत फाड़अ...', राबड़ी पर नीतीश की तीखी टिप्पणी से भड़कीं लालू की बेटी रोहिणी आचार्य
AajTak
नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी पर हमला किया तो उनकी ओर से मोर्चा संभालने राबड़ी-लालू की बेटी रोहिणी आचार्य मैदान में आईं. रोहिणी ने नीतीश कुमार पर तीखे हमले करते हुए कहा कि आप चुप रहिए, आप उन्हीं की गोली में चले गए हैं जिन्होंने आपके डीएनए में खोट बताया था. रोहिणी ने भोजपुरी में ट्वीट करते हुए तीखा हमला बोला.
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू फैमिली के बीच कट्टर सियासी टक्कर देखने को मिल रही है. मंगलवार को विधानसभा में नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी पर हमला किया तो उनकी ओर से मोर्चा संभालने राबड़ी-लालू की बेटी रोहिणी आचार्य मैदान में आईं. रोहिणी ने नीतीश कुमार पर तीखे हमले करते हुए कहा कि आप चुप रहिए, आप उन्हीं की गोली में चले गए हैं जिन्होंने आपके डीएनए में खोट बताया था.
रोहिणी ने नीतीश कुमार पर हमला करने के लिए खांटी भोजपुरी का अंदाज अपनाया. उन्होंने एक्स पर नीतीश को लेकर तीखा ट्वीट किया और लिखा, "अरे तू चुप्प रहअ न .. जादा मुंह मत फाड़$अ .. तोहरा त$अ बोले के मुंह नय हो.. तू ओकरे गोदी में जा बईठलअ जे तोहर डीएनए में खोट बतईल को .. आऊर तू त$अ सही हस्बेंडो न बन पईलअ , तू त$अ जेकर - तेकर नाम पर ट्रेन चलाबे के फेरा में अपन परिवार नाश लेल$अ .. तू तअ जोगाड़ के दम पर कुर्सी पर चमोकन माफिक चिपकल ह$अ , तीन नंबर के पार्टी के तीन नंबरिया जोगाडू नेता.."
सारण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने वाली रोहिणी ने इस ट्वीट के जरिये जनता दल यूनाइटेड पर करारा हमला किया.
बता दें कि अभी बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. सेशन में पिछले कुछ दिनों से नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच सीधा टकराव देखने को मिल रहा है. इस कड़ी में आज भी दोनों नेताओं के बीच तीखी जुबानी जंग हुई.
आज विधान परिषद की कार्यवाही में भाग लेने के लिए विपक्ष के एमएलसी आरक्षण के मुद्दे वाली टीशर्ट पहनकर पहुंचे थे और सत्ता पक्ष से 65 फीसदी आरक्षण को 9वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग कर हंगामा कर रहे थे. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी इसका नेतृत्व कर रही थीं. इसी दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खड़े हो गए और विपक्ष पर फायर हो गए.
राबड़ी देवी को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा, "अरे बैठो ना तुम, तेरे हस्बैंड का है, तेरा क्या चीज है, तू बैठ जा, जो है वो हस्बैंड का है. सब लोगों को कहा कि यही पहन कर चलो. ई बेचारी को कुछ आता नहीं है. पति जब रिजेक्ट हुआ, तो इसको सीएम बना दिया था. ये तो ऐसे ही हैं."

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










