
तूफान में फंसे स्पाइस जेट के विमान की उड़ान पर रोक, DGCA ने क्रू को भी off Roster किया
AajTak
स्पाइसजेट के यात्री विमान ने रविवार को मुंबई से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के लिए उड़ान भरी थी. विमान दुर्गापुर के अंडाल स्थित काजी नजरूल इस्लाम एयरपोर्ट तक पहुंचा, तभी लैंड करने से पहले खराब मौसम के कारण तूफान में फंस गया था.
रविवार को मुंबई से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर जाते वक्त स्पाइसजेट विमान के दुर्घटना मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है. सोमवार को इंडिया टुडे को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की रिपोर्ट मिली है. इसमें अब तक की गई कार्रवाई के बारे में बताया गया. डीजीसीए ने स्पाइसजेट की विमान सेवा रोक दी है. कोलकाता में बोइंग 737-800 विमान को रोका गया है. इसके अलावा, क्रू भी ऑफ रोस्टर किया है.
डीजीसीए ने जांच के बाद विमान के क्रू, विमान रखरखाव इंजीनियर (एएमई) और स्पाइसजेट के मेंटेनेंस कंट्रोल सेंटर के प्रभारी को फिलहाल काम करने से रोक दिया है. जिन्होंने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से विमान उड़ने की अनुमति दी थी. ऐहतियात के तौर पर DGCA फ्लीट में स्पाइसजेट के विमानों का निरीक्षण कर रहा है.
डीजीसीए ने शुरुआती रिपोर्ट में कहा कि घटना में 14 यात्री और क्रू के तीन सदस्य जख्मी हुए हैं. रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें सिर, रीढ़, कंधे, माथे और चेहरे पर चोटें आईं हैं. फिलहाल, तीन यात्री अस्पताल में भर्ती हैं. तीन में से दो को सिर और रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के बाद दुर्गापुर के अस्पताल में आईसीयू में एडमिट कराया गया है. इससे पहले स्पाइसजेट ने कहा था कि 11 यात्री घायल हुए हैं. उड़ान में दो पायलट समेत 195 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे.
सिंधिया ने कहा था- डीजीसीए की टीम जांच कर रही
इससे पहले केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर बताया था कि डीजीसीए ने घटना की जांच के लिए एक टीम भेजी है. मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है. जांच पूरी होने के बाद कारणों के बारे में जानकारी शेयर की जाएगी.
लैंडिग से पहले एयरपोर्ट पर हादसा

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










