
'तूने मेरे कुत्ते को कुत्ता कैसे बोला...', डॉग ओनर ने किसान को उतार दिया मौत के घाट
AajTak
तमिलनाडु में पड़ोसियों के कुत्ते को 'कुत्ता' कहना किसान को भारी पड़ गया. पड़ोसियों ने किसान को इतनी सी बात के लिए मार डाला. दरअसल, किसान की पड़ोसियों के साथ उनके कुत्ते को लेकर रोजाना लड़ाई होती थी. जब उसने उनके कुत्ते को 'कुत्ता' कहकर पुकारना शुरू कर दिया तो लड़ाई ज्यादा बढ़ गई और इसकी कीमत किसान को अपनी जान देकर चुकानी पड़ गई.
तमिलनाडु के डिंडिगुल से बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक किसान को उसके पड़ोसियों ने महज इस बात के लिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसने उनके कुत्ते को 'कुत्ता' बोल दिया था. मामला थाड़ीकोम्बू गांव का है.
मृतक रायप्पन थाडिकोम्बु एक किसान था. उसका अक्सर अपने पड़ोसियों डैनियल और विन्सेट के साथ उनके कुत्तों को लेकर विवाद रहता था. वे उसके रिश्तेदार भी थे. रायप्पन उन्हें कहता था कि उनका कुत्ता काफी आक्रामक है. वे राह चलते लोगों को नुकसान पहुंचाता है. वे हमेशा कुत्ते को बांधने के लिए कहता. फिर भी पड़ोसी अपने कुत्ते को खुला छोड़ कर रखते थे.
बताया जाता है कि कुत्ते ने कई लोगों को काट खाया था. रायप्पन को भी उनके कुत्ते ने कई बार काटा था. इसी बात से वह पड़ोसियों से खफा था. उसने उनसे कई बार इसकी शिकायत की. फिर भी जब उन्होंने कुत्ते को बांधना शुरू नहीं किया तो रायप्पन ने उनके कुत्ते को उसके नाम से पुकारने की बजाय 'कुत्ता' बुलाना शुरू कर दिया.
इससे पड़ोसियों को गुस्सा आ गया. रविवार को जब रायप्पन वहां से गुजर रहा था. उसने फिर पड़ोसियों के कुत्ते को 'कुत्ता' कहकर पुकारा. जिससे पड़ोसी गुस्सा हो गए. इसी बात को लेकर उनकी रायप्पन से बहसबाजी शुरू हो गई. गुस्से मे पड़ोसियों ने कहा कि तूने ऐसे कैसे हमारे कुत्ते को 'कुत्ता' कहा. इसका नाम है. उससे पुकारा कर. रायप्पन ने कहा कि मैं इसे 'कुत्ता' ही कहूंगा. जिसके बाद बहसबाजी लड़ाई में बदल गई.
रायप्पन पास से एक छड़ी उठा लाया और कुत्ते को मारने की कोशिश करने लगा. तभी डैनियर और विन्सेट ने उसे धक्का दे दिया. धक्का लगने से वह नीचे गिर गया. उसके सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










