
तुर्की से मंगाते थे कैंसर और डायबिटीज की नकली दवाएं, FDA ने नोएडा से की बरामद
AajTak
तुर्की से कैंसर और डायबिटीज की नकली दवा मंगवाकर दिल्ली-एनसीआर के प्राइवेट अस्पतालों में बेचने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. हरियाणा एफडीए ने नोएडा में उनके ठिकाने से सात लाख से ज्यादा की दवाएं बरामद की हैं.
गुरुग्राम में कैंसर की नकली दवा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किए गए शख्स से सात लाख रुपये की दवाएं जब्त की गई हैं. हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने रविवार को बताया कि राज्य के एफडीए ने हाल ही में गिरफ्तार किए तुर्की के शख्स से सात लाख रुपये की दवाएं जब्त की हैं.
विज ने बताया कि ये सभी दवाएं कैंसर और डायबिटीज से संबंधित हैं, जिन्हें अवैध रूप से भारत में आयात किया गया था. मंत्री ने कहा कि एफडीए के अधिकारियों ने आरोपी मोहम्मद अली तारमानी से पूछताछ की और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत दवाओं का स्टॉक, रिकॉर्ड, रजिस्टर, दस्तावेज आदि बरामद किए.
आधिकारिक बयान के मुताबिक, ये दवाएं नोएडा के सेक्टर 62 के एक कमरे में मिलीं, जहां आरोपी वर्तमान में रह रहा था. उन्होंने कहा कि पुलिस रिमांड के दौरान अली के खुलासे के बाद एफडीए अधिकारियों ने छह तरह की दवाएं जब्त की हैं. आरोपी ने जांचकर्ताओं को बताया था कि कैंसर और डायबिटीज के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली अवैध रूप से आयातित दवाएं नोएडा के एक कमरे में एक अलमारी के अंदर हरे बैग में रखी हुई थीं.
आधिकारिक बयान के अनुसार, आरोपी ने कहा कि उसके पास इन दवाओं को आयात करने के लिए कोई एनओसी नहीं है और इन सभी उत्पादों को बिक्री के लिए इस्तांबुल से उसके संपर्क में आने वाले वितरकों के माध्यम से लाया गया था.
11 अप्रैल को अनिल विज ने दी थी जानकारी
इससे पहले बुधवार को विज ने कहा था कि हरियाणा एफडीए ने कैंसर के लिए नकली इंजेक्शन बेचने वाले एक इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में अब तक विदेशी नागरिक समेत चार आरोपियों को ड्रग कंट्रोल अधिकारी ने गिरफ्तार किया है.

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.









