
'तुम से ही' से 'पी लूं तक', मोहित चौहान के 5 सुपरहिट गाने, जो आज भी फैंस के दिलों पर करते हैं राज
ABP News
Mohit Chauhan Top 5 Song: सिंगर मोहित चौहान ने अपने करियर में कई बेहतरीन गाने दिए हैं. फैंस को उनके गाने खूब पसंद आते हैं. आइए जानते है उनके वो 5 गाने कौन से जिन्हें फैंस खूब सुनते हैं.
मोहित चौहान बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर हैं. उनके गाने सुनते ही दिल में एक अलग सी फीलिंग जाग जाती है. मोहित चौहान का जन्म हिमाचल प्रदेश में हुआ था. आज 11 मार्च को वो अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडी पॉप बैंड 'सिल्क रूट' से की थी. इस बैंड का गाना 'डूबा डूबा' काफी पॉपुलर हुआ और यहीं से उन्हें पहचान मिलने लगी. इसके बाद उन्होंने साल 2002 में फिल्म 'रोड' के गाने 'पहली नजर में डरी थी' से बॉलीवुड प्लेबैक सिंगिर की शुरुआत की और एक के बाद एक कई सुपरहिट गाने गाए.
अपनी आवाज और अलग स्टाइल की वजह से मोहित चौहान ने जल्दी ही लोगों के दिलों में जगह बना ली. 'तुम से ही', 'पी लूं', 'साड्डा हक' जैसे गानों ने उन्हें और भी ज्यादा पॉपुलर बना दिया. आइए जानते हैं मोहित चौहान के ऐसे ही 5 सुपरहिट गानों के बारे में, जो आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं.
तुम से हीयह मशहूर गाना फिल्म 'जब वी मेट' का है. इस गाने को सिंगर मोहित चौहान ने गाया था. फिल्म में यह गाना शाहिद और करीना कपूर पर फिल्माया गया है. यह गाना आज भी लोगों को बहुत पसंद आता है और रोमांटिक गानों की लिस्ट में शामिल रहता है.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












