
'तुम पिछले जन्म की अप्सरा...' खुद को 'अवतारी पुरुष' बताकर ढोंगी अशोक खरात ने किया रेप
AajTak
नासिक के कथित ‘गॉडमैन’ अशोक खरात पर एक और महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है. महिला का आरोप है कि धार्मिक अनुष्ठानों और भविष्यवाणी के बहाने उसने उसका शोषण किया, नशीला पदार्थ देकर संबंध बनाए और गर्भपात तक कराया. आरोपी ने उसे डराकर लंबे समय तक चुप भी रखा.
महाराष्ट्र के नासिक में खुद को ज्योतिषी और ‘गॉडमैन’ बताने वाले अशोक खरात को पुलिस ने हाल ही में गंभीर आरोपों के चलते गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने एक महिला को नशीला पदार्थ देकर लंबे समय तक उसका यौन उत्पीड़न किया और कई अन्य महिलाओं का भी शोषण किया। इसी कड़ी में अब एक और महिला ने FIR दर्ज कराई है. जानकारी के अनुसार, साल 2013 में उसके माता-पिता उसकी शादी के लिए रिश्ता ढूंढ रहे थे, लेकिन कहीं रिश्ता तय नहीं हो पा रहा था. आखिरकार नासिक के एक युवक से उसका रिश्ता तय हुआ, लेकिन वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा या नहीं, इसे लेकर परिवार को संदेह था. इसी कारण लोगों के कहने पर वे कैप्टन अशोक कुमार खरात के नासिक के कनाडा कॉर्नर स्थित दफ्तर पहुंचे.
'मंत्रित पानी', दवाइयों के उपाय
पहली मुलाकात में खरात ने लड़के की फोटो देखकर आंखें बंद कर कुछ मंत्र पढ़े और कहा कि विवाह में कोई बाधा नहीं है तथा उनका वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा. साथ ही विवाह के बाद मिरगांव स्थित ईशान्येश्वर मंदिर में धार्मिक विधि करने की सलाह दी और यह भी कहा कि ससुराल पक्ष को साथ न लाया जाए. दिसंबर 2013 में महिला का विवाह हुआ और बाद में उसे दो बच्चे हुए. हालांकि, समय के साथ पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने लगे, जिसके बाद उसके माता-पिता बार-बार खरात से सलाह लेने जाते रहे. खरात उन्हें 'मंत्रित पानी', दवाइयां और अन्य तथाकथित उपाय देता था.
'तुम पिछले जन्म की अप्सरा, मैं अवतारी पुरुष'
फरवरी 2020 के आसपास पारिवारिक समस्याएं बढ़ने पर महिला अपनी मां के साथ फिर से खरात से मिलने गई. इस बार उसने उसकी मां को बाहर बैठाया और महिला को केबिन में ले जाकर खुद को 'अवतारी पुरुष' बताते हुए कहा कि उसे त्रिकाल ज्ञान है, उसका तलाक निश्चित है और वह पिछले जन्म की अप्सरा है. उसने यह भी कहा कि उसके (खरात के) भाग्य में दो विवाह हैं और महिला को उससे विवाह कर लेना चाहिए. यह कहकर उसने महिला को गले लगाया और उसके चेहरे को चूमने लगा. महिला ने विरोध करते हुए खुद को छुड़ाया और वहां से चली गई.
पूजा के नाम पर जबरन बनाए संबंध

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










