
'तुम्हें 100 का नोट भी नहीं दूंगा, ले लेना', चुनौती देने पर जिम में हाई प्रोफाइल मर्डर, पुर्तगाल में बैठे गैंग ने कहा- हम किसी को भूलते नहीं
AajTak
Nagaur high profile murder: विदेश में बैठे गैंगस्टर ने रमेश रुलानिया के मर्डर के बाद एक पोस्ट में लिखा कि आज सबको पता चल गया होगा कि हम किसी को नहीं भूलते. थोड़ा वक्त लग सकता है, लेकिन सबकी बारी आएगी. जो भी हमारे फोन को अनसुना करेगा, वो तैयार रहे...
Rajasthan News: नागौर जिले के कुचामन सिटी में जिम के अंदर हुई रमेश रुलानिया की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर ली है. यह हत्याकांड केवल वर्चस्व की लड़ाई नहीं, बल्कि गैंग को 'अपमान' का बदला लेने की कार्रवाई बताई जा रही है.
हत्या की जिम्मेदारी पुर्तगाल में बैठे गैंगस्टर वीरेंद्र चरण ने ली है, जो रोहित गोदारा का करीबी साथी है. वीरेंद्र चरण वही गैंगस्टर है जिसने पहले करनी सेना के अध्यक्ष की हत्या की थी. वर्तमान में रोहित गोदारा और वीरेंद्र चरण दोनों पुर्तगाल से ही भारत में अपना गैंग संचालित कर रहे हैं.
वीरेंद्र चरण ने सोशल मीडिया पोस्ट में खुले तौर पर लिखा कि इस हत्या को उन्होंने महेंद्र सारन डेलाना और राहुल रिनाऊ के साथ मिलकर अंजाम दिया है.
गैंगस्टर वीरेंद्र चरण ने हत्या की वजह का खुलासा करते हुए लिखा कि रमेश रुलानिया को लगभग एक साल पहले कॉल किया गया था. उस वक्त रमेश ने उनके लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया.
इसके बाद रमेश ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर गैंग को चुनौती दी थी और कहा था कि "मैं तुम्हें 100 रुपये का नोट भी नहीं दूंगा, ले लेना."
पोस्ट में अंत में खुली धमकी दी गई है कि "आज सबको पता चल गया होगा कि हम किसी को नहीं भूलते... जो भी हमारे फोन को इग्नोर करेगा और अनसुना करेगा, वो तैयार रहे, सबकी बारी आने वाली है."

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










