
'तुम्हारी कुर्सी ऊंची मिली तो पलट देंगे..., अफसरों पर भड़के BJP विधायक
AajTak
BJP विधायक के सामने अधिकारी सीट से खड़े नहीं हुए तो उन्हें गुस्सा आ गया. पुरवा विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक अनिल सिंह ने अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाईं. अगली बार ऐसा करने पर अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही. साथ ही कहा कि अधिकारियों की कुर्सी विधायकों की कुर्सी से ऊंची नहीं होनी चाहिए.
UP News: उन्नाव (Unnao) जिले की पुरवा विधानसभा सीट से विधायक अनिल सिंह (MLA Anil Singh) अपने एक चेतावनी को लेकर चर्चा में आ गए हैं. बीजेपी विधायक ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि हमारे यहां पर अधिकारी अपनी सीट से खड़े नहीं हुए तो उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. साथ ही विधायक ने कुर्सी की ऊंचाई को लेकर भी आपत्ति जताई.
कुर्सी को लेकर अनिल सिंह ने कहा, ''अधिकारियों की कुर्सी ऊंची है और विधायक की नीची, ये सब नहीं चलेगा. अगर किसी मीटिंग में में तुम लोगों की कुर्सी विधायकों से ऊंची मिली तो पलट देंगे.'' अब उनका ये वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
दरअसल, हुआ यूं कि उन्नाव के विकास भवन सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत की बैठक की जा रही थी. मीटिंग में पुरवा विधानसभा विधायक अनिल सिंह का भी आना हुआ. उनकी सभागार में एंट्री के दौरान बैठक में मौजूद सभी अधिकारी अपनी सीट पर ही बैठे रहे, कोई भी सीट छोड़कर खड़ा नहीं हुआ.
देखें वीडियो...

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










