
तीसरी बेटी होने पर पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया... महाराष्ट्र में दिल दहला देने वाली वारदात
AajTak
महाराष्ट्र के परभणी में बेहद खौफनाक घटना सामने आई है. यहां पति ने तीसरी बेटी होने के कारण पत्नी को पेट्रोल डालकर जला दिया. इस हादसे में महिला की मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह वारदात सीसीटीवी में कैद हुई हैं. तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं.
महाराष्ट्र के परभणी जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां गंगाखेड़ नाका इलाके में 26 दिसंबर की रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया. आरोप है कि महिला का पति इस बात से नाराज था कि पत्नी ने तीसरी बार भी बेटी को जन्म दिया था. इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है, जिसकी तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं.
जानकारी के अनुसार, पीड़िता 34 वर्षीय मैना कुंडलिक काले की बहन ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. इसमें कहा गया है कि आरोपी कुंडलिक उत्तम काले अपनी पत्नी को लगातार ताने मारता था और गाली-गलौज करता था, क्योंकि कुंडलिक के यहां तीन बेटियां हुईं थीं. इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे.
26 दिसंबर की रात विवाद इतना बढ़ गया कि कुंडलिक ने मैना के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. आग लगते ही महिला चीखते हुए इधर-उधर भागने लगी. लोगों ने जब देखा तो वे आग को बुझाने की कोशिश करने लगे. काफी लोग मौके पर जमा हो गए. पेट्रोल की वजह से आग बेहद मुश्किल से बुझी, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. गंभीर रूप से झुलस चुकी मैना को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: कौन हैं नरगिस फाखरी की बहन आलिया? जिनपर लगा EX बॉयफ्रेंड को जिंदा जलाकर मारने का आरोप
इस मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस ने कुंडलिक काले के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. इस मामले की जांच पूरी होने तक पुलिस इस पर कोई बयान देने को तैयार नहीं है.
घटना के बाद से इलाके में गुस्से का माहौल है. लोगों का कहना है कि इस घटना ने एक बार फिर साबित किया है कि समाज को बेटियों के प्रति अपनी सोच बदलने की जरूरत है. कानून को और सख्ती से लागू करना और बेटियों के प्रति सम्मान का माहौल बनाना वक्त की मांग है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










