
तीन महीने से संसद में एंट्री की फिराक में था मनोरंजन, आरोपी सागर की ऐसे कराई थी एंट्री
AajTak
सांसद प्रताप सिम्हा के करीबी सूत्रों ने ने बताया कि सांसद के आदेश पर बुधवार के लिए 3 पास जारी किए गए थे. हालाकि एक व्यक्ति और एक महिला को वापस लौटना पड़ा. क्योंकि वह अपने बच्चे के साथ आई थीं. जिसका नाम एंट्री पास में उल्लेखित नहीं था.
संसद की सुरक्षा में आज बड़ी चूक का मामला सामने आया है. संसद में 'स्मोक अटैक' में 6 किरदार बताए जा रहे हैं. इसमें 5 आरोपियों की पहचान हो चुकी है, जबकि एक शख्स की तलाश जारी है. लोकसभा के अंदर 'स्मोक अटैक' करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. इसमें एक आरोपी सागर शर्मा है जबकि दूसरा आरोपी मनोरंजन डी है. जानकारी के मुताबिक मनोरंजन पिछले 3 महीने से ज्यादा समय से संसद में एंट्री पास के लिए बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा और उनके ऑफिस का चक्कर लगा रहा था.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक 2 लोगों के लिए एंट्री पास जारी किए गए थे. आरोपी मनोरंजन डी मैसूरु से आया था. वह अक्सर बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा के ऑफिस में आता-जाता था. मनोरंजन डी ने सागर शर्मा को अपना दोस्त बताया था और नई संसद देखने के बहाने उन्हें पास जारी कराए थे.
सांसद प्रताप सिम्हा के करीबी सूत्रों ने ने बताया कि सांसद के आदेश पर बुधवार के लिए 3 पास जारी किए गए थे. हालाकि एक व्यक्ति और एक महिला को वापस लौटना पड़ा. क्योंकि वह अपने बच्चे के साथ आई थीं. जिसका नाम एंट्री पास में उल्लेखित नहीं था.
पुलिस ने जिन 4 आरोपियों को अऱेस्ट किया है, उसमें सागर शर्मा लखनऊ का रहने वाला है, जबकि मनोरंजन डी बेंगलुरु का निवासी है. इन दोनों आरोपियों ने लोकसभा के अंदर स्मोक अटैक किया था. जबकि संसद के बाहर से पुलिस ने हरियाणा की रहने वाली नीलम और महाराष्ट्र के निवासी अमोल शिंदे को अरेस्ट किया है.
सूत्रों के मुताबिक सागर शर्मा 2 साल तक बेंगलुरु में रहा था. इसके बाद वह अगस्त 2023 में लखनऊ लौट आया था. सागर लखनऊ का रहने वाला है. सागर की मां ने कहा बेटा धरना प्रदर्शन करने की बात कहकर गया था. वह बैटरी रिक्शा चलाता है. 2 दिन पहले ही दिल्ली गया था. वह कभी कोई लड़ाई झगड़ा नहीं करता. उसके पिता कारपेंटर का काम करते हैं. घर में सिर्फ चार लोग हैं. आरोपी सागर, एक बहन और माता-पिता. परिवार 15 साल से लखनऊ के रामनगर में रह रहा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










