
तीन मंजिला जर्जर मकान अचानक गिरा, बड़ा हादसा टला... राजकोट के मवड़ी इलाके में मची अफरा-तफरी
AajTak
गुजरात के राजकोट शहर के मवड़ी इलाके में एक तीन मंजिला जर्जर मकान अचानक धराशायी हो गया. गनीमत रही कि घटना के समय इमारत खाली थी और हादसे में कोई जानहानि नहीं हुई. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया.
गुजरात के राजकोट शहर के मवड़ी इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तीन मंजिला जर्जर इमारत अचानक भरभरा कर गिर पड़ी. यह हादसा मंगलवार दोपहर हुआ, जिसका वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे पुराना मकान अचानक नीचे से धूल उड़ाते हुए जमीन पर आ गिरा और आसपास मौजूद लोग चौंककर इधर-उधर भागते नजर आए.
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह मकान काफी पुराना और जर्जर हालत में था. लंबे समय से इस मकान में कोई नहीं रह रहा था. मकान के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि कई बार नगर निगम को इसकी हालत को लेकर सूचित भी किया गया था. गनीमत यह रही कि मकान पूरी तरह खाली था, जिस कारण इस हादसे में कोई जानहानि नहीं हुई. अगर मकान में लोग मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था.
यह भी पढ़ें: Bhopal: 3 मंजिला मकान गिरा, मलबे में दबा एक मजदूर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय प्रशासन को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे और इलाके को चारों तरफ से घेर लिया, ताकि मलबे के पास कोई न जाए. राहत की बात यह रही कि गिरते ही मलबा आसपास की इमारतों को खास नुकसान नहीं पहुंचा और मौके पर हालात को जल्द ही काबू में ले लिया गया.
नगर निगम ने इस हादसे के बाद इलाके में मौजूद अन्य जर्जर इमारतों का सर्वे शुरू कर दिया है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी इमारत की हालत खराब हो, तो तुरंत जानकारी दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










