
तीन बच्चों की हत्या, ममता का खून और अब मौत की सजा... प्रेमी के लिए पागल 'मां' ऐसे बनी हैवान!
AajTak
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में तीन बच्चों की हत्या के एक दिल दहला देने वाले मामले में कोर्ट ने एक साल के अंदर ही ऐतिहासिक फैसला सुना दिया है. यहां अपनी ही कोख से जन्मे तीन मासूमों को मौत के घाट उतारने वाली मां को अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है, जबकि उसके प्रेमी को उम्रकैद दी गई है.
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में तीन बच्चों की हत्या के एक दिल दहला देने वाले मामले में कोर्ट ने एक साल के अंदर ही ऐतिहासिक फैसला सुना दिया है. यहां अपनी ही कोख से जन्मे तीन मासूमों को मौत के घाट उतारने वाली मां को अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है, जबकि उसके प्रेमी को उम्रकैद दी गई है. कातिल मां का नाम प्रियंका और उसके प्रेमी का नाम आशीष उर्फ डैनी है.
ये सनसनीखेज वारदात जून 2024 में हुई थी. कोर्ट ने इसे "रेयरेस्ट ऑफ रेयर" केस मानते हुए कहा कि यह अपराध समाज की आत्मा को झकझोर देने वाला है. इस पूरी कहानी की सबसे निर्णायक कड़ी बना नौ साल का मासूम सोनू, जो खुद इस खौफनाक साजिश का शिकार बनने वाला था, लेकिन बच गया. होश में आने के बाद सोनू ने अदालत में अपनी मां और उसके प्रेमी के खिलाफ गवाही दी.
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सैफ अहमद ने अपने आदेश में कहा कि यह मामला समाज के लिए एक कठोर संदेश है. उन्होंने प्रियंका को फांसी की सजा सुनाई, जबकि आशीष को आजीवन कारावास दिया गया. इसके साथ ही प्रियंका पर 2.5 लाख और आशीष पर 1 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया. अदालत ने आदेश दिया कि जुर्माने की 75 फीसदी राशि जीवित बचे बेटे सोनू को दी जाए.
इससे उसकी परवरिश और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. पुलिस चार्जशीट के मुताबिक, पति की मौत के बाद प्रियंका आशीष के साथ अवैध संबंधों में थी. उसके चार बेटे सोनू (9), माधव (6), आदित्य (4) और मंगल (2) उसके रास्ते की रुकावट बन गए थे. इसलिए उसने उन्हें खत्म करने की साजिश रच डाली. 27 जून 2024 को प्रियंका और डैनी बच्चों को देवरपुर स्थित सेंगर नदी के किनारे ले गए.
वहां पहले बच्चों को नशीला पदार्थ खिलाया गया और फिर एक-एक कर नदी में फेंक दिया गया. स्थानीय लोगों ने किसी तरह सोनू को बचा लिया. होश में आने के बाद सोनू ने पूरी वारदात बयां कर दी. उसी की निशानदेही पर प्रियंका और आशीष को गिरफ्तार किया गया. सरकारी वकील अभिषेक मिश्रा ने अदालत में दलील दी कि यह सिर्फ हत्या नहीं, बल्कि ममता, नैतिकता और सामाजिक मूल्यों की हत्या है.
उन्होंने इसे दुर्लभतम मामला बताकर दोनों अपराधियों के लिए फांसी की सजा की मांग की थी. लेकिन अदालत में कातिल मां को ही मौत की सजा दी है. इस मामले की शिकायत प्रियंका के देवर ने की थी. सबसे पहले उसी ने गुमशुदगी और संदेह के आधार पर पुलिस को तहरीर दी थी. जांच के दौरान तीनों बच्चों के शव बरामद हुए और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की थी.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










