
तीन पत्नी और नौ बच्चे... चोरी के नए-नए तरीके आजमाने वाले बाबाजान की चौंकाने वाली कहानी
AajTak
पुलिस के अनुसार चोर बाबाजान तीन अलग-अलग स्थानों पर बसे अपने परिवारों की देखभाल करता था. उसकी एक पत्नी शिकरिपाल्या (आनेकल के पास), दूसरी चिक्कबल्लापुर, और तीसरी श्रीरंगपट्टनम में रहती है. वह नौ बच्चों का पिता भी है और तीनों परिवारों से नियमित संपर्क में रहता था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके ऊपर तीन घरों का खर्च चलाने की जिम्मेदारी थी, और उसका कोई रोजगार नहीं था.
बेंगलुरु से एक चौंकाने वाला और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां पुलिस ने एक 36 वर्षीय एक ऐसे चोर बाबाजान को गिरफ्तार किया है, जिसकी एक दो नहीं बल्कि तीन पत्नियां और नौ बच्चे हैं. सभी भी जिम्मेदारी उसी पर है. उसने पुलिस को जब चोरी की वजह बताईं तो सभी हंस पड़े.
पुलिस के अनुसार बाबाजान तीन अलग-अलग स्थानों पर बसे अपने परिवारों की देखभाल करता था. उसकी एक पत्नी शिकरिपाल्या (आनेकल के पास), दूसरी चिक्कबल्लापुर, और तीसरी श्रीरंगपट्टनम में रहती है. इतना ही नहीं, वह नौ बच्चों का पिता भी है और तीनों परिवारों से नियमित संपर्क में रहता था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके ऊपर तीन घरों का खर्च चलाने की जिम्मेदारी थी, और उसका कोई रोजगार नहीं था. इसलिए उसने चोरी करना शुरू किया.
गिरफ्तारी और बरामद सामान
बाबाजान को बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. उसके पास से 188 ग्राम सोने के आभूषण, 550 ग्राम चांदी, और 1,500 रुपये नकद बरामद हुए हैं. पुलिस ने बताया कि बाबाजान की गिरफ्तारी से 8 चोरी के मामलों को सुलझा लिया गया है.
कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
पुलिस के मुताबिक, हाल के महीनों में बेंगलुरु के अलग-अलग इलाकों से सोने और चांदी के आभूषणों की चोरी की कई शिकायतें मिली थीं. ये चोरी इतनी सफाई से की गई थी कि पुलिस को शुरुआत में कोई सुराग नहीं मिला. लेकिन इलेक्ट्रॉनिक सिटी थाना क्षेत्र में एक घर में हुई चोरी की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय खुफिया सूचना के जरिए पुलिस को बाबाजान पर शक हुआ. जब उसे हिरासत में लिया गया, तो पूछताछ में उसने चोरी की बात कबूल कर ली और यह चौंकाने वाला पारिवारिक राज भी सामने आया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










