
तीन दोस्त, रेस्टोरेंट और सिगरेट... मामूली विवाद में दोस्त पर किया जानलेवा हमला, ऐसे हुई गिरफ्तार
AajTak
आरोपी अयाज खलील मोमिन बुधवार को भिवंडी के एक होटल में अपने दो अन्य दोस्तों के साथ खाना खा रहा था. पुलिस के मुताबिक, उसी दौरान आरोपी अयाज खलील मोमिन ने अचानक अपने दोस्त असलम बाबू शेख (30) पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में महज एक सिगरेट को लेकर एक युवक ने अपने दोस्त पर जानलेवा हमला कर दिया. हमला इतना घातक था कि आरोपी का दोस्त अब जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है. जबकि पुलिस ने आरोपी युवक को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है.
ठाणे के एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को इस वारदात के बारे में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि आरोपी की पहचान 18 वर्षीय अयाज खलील मोमिन के रूप में हुई है. आरोपी अयाज खलील मोमिन बुधवार को भिवंडी के एक होटल में अपने दो अन्य दोस्तों के साथ खाना खा रहा था.
पुलिस के मुताबिक, उसी दौरान आरोपी अयाज खलील मोमिन ने अचानक अपने दोस्त असलम बाबू शेख (30) पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया. दरअसल, असलम ने अयाज को उसी वक्त सिगरेट छोड़ने के लिए कहा था. ये बात अयान खलील मोमिन को इतनी नागवार गुजरी कि उसने असलम को गाली देना शुरू कर दिया.
पुलिस अफसर के अनुसार, इसी दौरान उनके बीच बहस बाजी होने लगी और अयाज आपा खो बैठा. इस बीच उसने धारदार हथियार निकाला और असलम शेख पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. वो लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा. जहां से उसे अस्पताल पहुंचाया गया.
मौका-ए-वारदात पर मौजूद असलम बाबू शेख के दूसरे दोस्त की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अयाज खलील मोमिन के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया और दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. अब असलम का इलाज ठाणे के एक अस्पताल में चल रहा है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








