
तीन दिन, 3 राज्य और 12 नए चेहरे... 10 points में समझिए बीजेपी के सियासी सरप्राइज के पीछे की रणनीति
AajTak
मध्य प्रदेश, राजस्थान और छ्त्तीसगढ़ में प्रचंड जीत के बाद बीजेपी ने तीनों राज्यों में अपने मुख्यमंत्रियों का ऐलान कर दिया. छत्तीसगढ़ की कमान विष्णुदेव, तो मध्य प्रदेश की बागडोर मोहन यादव को सौंपी गई है. जबकि राजस्थान में भजनलाल शर्मा को सीएम बनाया गया है.
भारतीय जनता पार्टी ने तीन दिन में तीन राज्यों में ऐसे फैसले किए, जिससे हर कोई हैरान रह गया. छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश में रमन सिंह, वसुंधरा राजे और शिवराज सिंह चौहान जैसे चेहरों को दरकिनार कर बीजेपी ने नए चेहरों को सत्ता सौंपी. इसके अलावा तीनों राज्यों में दो-दो डिप्टी सीएम बनाए गए हैं. बीजेपी ने इन तीनों राज्यों में स्पीकर का भी ऐलान कर दिया. इस तरह से तीन राज्यों में बीजेपी ने 12 नए चेहरों का ऐलान किया है. आईए समझते हैं बीजेपी के सियासी सरप्राइज के पीछे की रणनीति...
सबसे पहले बात छत्तीसगढ़ की
1- बीजेपी ने सबसे पहले छत्तीसगढ़ में सीएम का ऐलान किया. छत्तीसगढ़ की बागडोर विष्णुदेव साय को सौंपी गई है. विष्णुदेव साय आदिवासी नेता हैं. 1980 के दशक से सियासत में सक्रिय हैं, 1999, 2004, 2009 और 2014 यानी लगातार चार बार सांसद रहे हैं. राज्य में 34 फीसदी आबादी आदिवासी समाज की है. इस बार के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने आदिवासी बाहुल्य इलाकों में जबरदस्त प्रदर्शन किया है और पार्टी के सामने लोकसभा चुनाव में अपना आदिवासी गढ़ बचाए रखने की चुनौती है. कहीं न कहीं आदिवासी चेहरे को सीएम बनाने का फायदा बीजेपी को लोकसभा चुनाव में न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि एमपी, झारखंड, ओडिशा और तेलंगाना में भी मिलेगा.
2- इसके अलावा विजय शर्मा और अरुण साव को डिप्टी सीएम बनाया गया. वहीं, रमन सिंह स्पीकर होंगे. विजय शर्मा सामान्य और अरुण साव ओबीसी हैं. अरुण साहू समाज से आते हैं. छत्तीसढ़ में साहू समाज की अच्छी खासी आबादी है. लोकसभा चुनाव काफी करीब हैं, इसी वजह से पार्टी ने वन प्लस टू (एक सीएम, दो डिप्टी सीएम) के फॉर्मूले से आदिवासी, ओबीसी और सामान्य, तीनों को साधने की कोशिश की है.
3- छत्तीसगढ़ में पिछड़े वर्ग की जनगणना के लिए बनाए गए क्वांटिफायबल डेटा आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक ओबीसी की जनसंख्या 41 फीसदी है. पीएम मोदी का चेहरा है ही, अब एक ओबीसी और एक सामान्य डिप्टी सीएम के फॉर्मूले को बीजेपी के मिशन 2024 के लिए करीब 80 फीसदी वोट पर नजर से जोड़कर भी देखा जा रहा है.
मध्य प्रदेश में OBC सीएम, SC-ब्राह्मण डिप्टी सीएम

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










