
'तिहाड़ में रोज आलू-पूड़ी, मिठाई और आम खा रहे केजरीवाल, ताकि मिल जाए मेडिकल बेल,' ED ने कोर्ट में किया दावा
AajTak
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं. इस बीच दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई हो रही है. इस दौरान ईडी ने दावा किया है कि वह मेडिकल आधार पर जमानत लेने के लिए जानबूझकर ऐसा खाना खा रहे हैं, जिससे उनका शुगर लेवल बढ़े.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं. इस बीच दिल्ली की कोर्ट में केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई हो रही है. इस दौरान ईडी ने दावा किया है कि वह मेडिकल आधार पर जमानत लेने के लिए जानबूझकर मीठा खा रहे हैं, जिससे उनका शुगर लेवल बढ़े और उन्हें जमानत मिल जाए.
कोर्ट के समक्ष ईडी ने कहा कि केजरीवाल को टाइप-2 टाइबिटीज है लेकिन वह जेल में आलू पूड़ी, आम और मीठा खा रहे हैं. वह ऐसा जानबूझकर रहे हैं.
केजरीवाल की सेहत को लेकर ED ने क्या कहा?
ईडी ने कहा कि अदालत ने उन्हें घर का खाना खाने की मंजूरी दी है. जेल डीजी ने हमें केजरीवाल की डाइट भेजी है. उन्हें बीपी की समस्या है. लेकिन देखिए, वे क्या खा रहे हैं- आलू पूड़ी, आम और हद से ज्यादा मीठी चीजें.
ईडी ने कहा कि हमने कभी नहीं सुना कि टाइप-2 डाइबिटीज से जूझ रहा शख्स इस तरह की चीजें खाए. लेकिन वह रोजाना आलू-पूड़ी, आम और मीठे चीजें खा रहे हैं. ये सब इसलिए किया जा रहा है ताकि उन्हें जमानत मिल जाए.
इस पर कोर्ट ने केजरीवाल के वकील से कहा कि हम जेल से इस पर रिपोर्ट मांगेंगे और आप मुझे उनका पूरा डाइट प्लान दें. इस पर अब कल सुनवाई होगी. इस मामले में अब शुक्रवार को सुनवाई होगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










