
तिरुपतिः सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी, 11 मरीजों ने तोड़ दिया दम
AajTak
आंध्र प्रदेश के तिरुपति में एक अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से अब तक 11 मरीजों की मौत हो चुकी है. तिरुपति के कलेक्टर ने 11 मौतों की पुष्टि कर दी है. हालांकि, ये आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है.
आंध्र प्रदेश के तिरुपति में सोमवार रात ऑक्सीजन की कमी से कम से कम 11 मरीजों ने दम तोड़ दिया. कलेक्टर ने इन मौतों की पुष्टि कर दी है. कलेक्टर एम. हरि नारायण ने बताया कि ऑक्सीजन की कमी से 11 मरीजों की जान चली गई. उन्होंने बताया कि अभी अस्पताल के पास एक टैंकर है और एक और टैंकर सुबह तक पहुंच जाएगा. घटना तिरुपति के रुइया अस्पताल की है, जिसे सरकारी कोविड अस्पताल बनाया गया है. हालांकि, यहां दूसरे मरीजों का इलाज भी चल रहा था. कलेक्टर 11 मौतें होने की बात कह रहे हैं. जबकि, अस्पताल की सुपरिटेंडेंट डॉ. भारती का कहना है कि 9 कोरोना मरीज और 3 नॉन-कोविड मरीजों की जान गई है. इस हिसाब से 12 मौतें होती हैं. जबकि, 5 मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है. ऐसे में मौतों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका भी है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










