
ताहिर हुसैन केस में सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा- ऐसे लोगों के चुनाव लड़ने पर पाबंदी होनी चाहिए
AajTak
दिल्ली की मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से एआईएमआईएम कैंडिडेट ताहिर हुसैन ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. ताहिर की याचिका पर एक दिन पहले ही सुनवाई होनी थी लेकिन समय की कमी के कारण बेंच ने इस पर सुनवाई स्थगित कर दी.
दिल्ली दंगा केस में आरोपी पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन जेल में बंद है. आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर को असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने दिल्ली के चुनावी दंगल में उतारा है. मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से एआईएमआईएम के उम्मीदवार ताहिर हुसैन ने चुनाव प्रचार के लिए सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है.
ताहिर हुसैन की जमानत याचिका पर 20 जनवरी को ही सुनवाई होनी थी लेकिन समय की कमी के कारण सुनवाई नहीं हो सकी. ताहिर हुसैन की जमानत याचिका पर 20 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस पंकज मिथल और अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की बेंच में सुनवाई होनी थी. समय की कमी के कारण बेंच ने इस याचिका पर सुनवाई स्थगित कर दी.
यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव: 70 विधानसभा सीटों पर किस्मत आजमाएंगे 699 कैंडिडेट्स, नई दिल्ली में सबसे ज्यादा उम्मीदवार
ताहिर हुसैन के वकील ने मामले का जिक्र करते हुए कोर्ट से कहा कि यह केस जमानत स्वीकार किए जाने के लिहाज से उचित है. उन्होंने चुनाव आयोग के नामांकन स्वीकार करने की दलील देते हुए कहा कि अब चुनाव प्रचार की अनुमति भी मिलनी चाहिए. इस जस्टिस पंकज मिथल ने कड़ी टिप्पणी की. जस्टिस पंकज मिथल ने ताहिर हुसैन के गंभीर आरोप में जेल में बंद होने की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इस तरह के लोगों के चुनाव लड़ने पर रोक होनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: 70 सीटों पर पहुंचने का टारगेट, हर दिन 3 जनसभा करेंगे केजरीवाल... दिल्ली चुनाव के लिए AAP का प्लान
जस्टिस मिथल ने कहा कि जेल से चुनाव जीतना आसान है. ऐसे लोगों को तो चुनाव लड़ने ही नहीं देना चाहिए. इससे पहले, दिल्ली हाईकोर्ट ने ताहिर हुसैन को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पर्चा दाखिल करने को कस्टडी परोल दे दी थी लेकिन चुनाव प्रचार के लिए जमानत की मांग ठुकरा दी थी. जमानत याचिका हाईकोर्ट से खारिज होने के बाद ताहिर ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. ताहिर हुसैन दिल्ली दंगों के मुख्य आरोपियों में से है. 2020 के दिल्ली दंगों के दौरान आईबी के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में भी ताहिर हुसैन आरोपी है

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










