
तालिबान-PAK में फिर जंग, कुर्रम में टैंक नष्ट, चौकियों पर कब्जा, पाकिस्तान के खिलाफ एकजुट हुए दो TTP कमांडर
AajTak
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मंगलवार रात को लड़ाइयां फिर से शुरू हो गई हैं. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पहले ही कहा था कि दोनों मुल्कों के बीच जंग कभी भी शुरू हो सकते हैं. आखिरकार रात को पाकिस्तान ने अफगानी पोस्ट पर हमला किया. इस दौरान कई टैंक नष्ट हो गए.
अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच कुछ घंटों की शांति के बाद मंगलवार रात एक बार फिर खूनी टकराव हुआ. कुर्रम जिले के खैबर पख्तूनख्वा में पाकिस्तानी अफगान तालिबान और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच जोरदार भिडंत हुई.
पाकिस्तान ने इस ताजा टकराव पर फिर से वही पुराना नैरेटिव बयान किया है. पीटीवी के अनुसार अफगान तालिबान और फ़ित्ना अल-ख़वारिज ने कुर्रम में बिना उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी. पाकिस्तानी सेना ने पूरी ताकत और तीव्रता से जवाब दिया.
इस लड़ाई में दोनों ओर से कई टैंकों के नुकसान होने की खबर है. दोनों पक्षों ने एक दूसरे के पोस्ट पर कब्जा करने का दावा किया है.
इससे पहले इन दोनों पड़ोंसियों की लड़ाई सऊदी अरब और कतर के दखल के बाद खत्म हुई थी. लेकिन कल ही पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा था कि बॉर्डर पर हालत तनावपूर्ण हैं और दोनों देशों के बीच कभी भी लड़ाई भड़क सकती है.
इसके ठीक बाद मंगलवार रात को लड़ाई भड़क ही गई.
पाकिस्तान ने सूत्रों के आधार पर दावा किया है कि पाकिस्तान के हमले में कई तालिबान चौकियों को भारी नुकसान पहुंचा और उनकी चौकियों से आग की लपटें उठती देखी गईं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










