
तालिबान ने अफगान क्रिकेट चीफ को हटाया, नसीबुल्लाह हक्कानी को दी कमान
AajTak
तालिबान ने नसीबुल्लाह हक्कानी (नसीब खान) को अफगान क्रिकेट बोर्ड का नया CEO बनाया है. हामिद शिनवारी को हटा दिया गया है.
अफगानिस्तान में सरकार बनाने के बाद तालिबान पूरी तरह मनमानी कर रहा है. अब तालिबान ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुखिया (मुख्य कार्यकारी निदेशक) को हटा दिया है. उसकी नए तालिबान से जुड़े सदस्य को यह कमान सौंपी गई है. अबतक हामिद शिनवारी अफगान क्रिकेट बोर्ड के कार्यकारी निदेशक थे. उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट में जानकारी दी है कि उन्हें तालिबान ने हटा दिया है. Naseeb Khan, has been introduced as the new CEO of the Afghanistan Cricket Board (ACB), by board's Chairman Mr @AzizullahFazli. He hold master's degree and has knowledge of cricket as well. pic.twitter.com/07qDH1hQjW

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












